फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग: स्टीव स्मिथ ने लिया बड़ा फैसला, एक साल के बैन को नहीं देंगे चुनौती

Wed, 04 Apr 2018 02:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
विज्ञापन

बॉल टेंपरिंग विवाद में दोषी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर स्टीव स्मिथ ने अपने ऊपर लगे 12 महीने के बैन के खिलाफ अपील करने से इनकार कर दिया है। स्टीव स्मिथ का कहना है कि वह क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) का सम्मान करते हैं और कमेटी ने जो भी सजा उनके लिए मुकर्रर की है, उसे वह भुगतने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


स्टीव स्मिथ ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'टीम का कप्तान होने के नाते इस विवाद की पूरी जिम्मेदारी मैं लेता हूं। मुझे जो सजा मिली है उसके खिलाफ मैं किसी तरह की अपील नहीं करना चाहता। सीए द्वारा लिए गए फैसले का मैं सम्मान करता हूं और सजा भुगतने के लिए तैयार हूं।'

विज्ञापन

स्मिथ-वॉर्नर
बता दें कि इससे पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट की प्लेयर्स यूनियन ने स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर लगे एक साल के बैन को कम करने की मांग की थी। इनका कहना था कि तीनों खिलाड़ियों को बॉल टेंपरिंग के लिए जो सजा दी गई है, वो काफी ज्यादा है। इस तीनों खिलाड़ियों ने अपना जुर्म भी कबूल किया है, इसलिए इनकी सजा थोड़ी कम होनी चाहिए।

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन के प्रेसीडेंट ग्रेग डायर ने मीडिया से बातचीत में कहा था, 'तीनों खिलाड़ियों पर लगे बैन को लेकर फिर से विचार करने की मांग की गई है। हमारी मांग है कि खिलाड़ियों के बैन को कम किया जाए और उन्हें घरेलू क्रिकेट में खेलने की इजाजत दी जाए।' हालांकि ये इन खिलाड़ियों पर भी निर्भर करेगा कि वे अपनी सजा कम करवाना चाहते हैं या नहीं।अब तीनों खिलाड़ियों के पास इस मामले में अपील करने के लिए गुरुवार तक का दिन बचा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें