बकौल सदरलैंड, 'हमारे जैसे कई ऑस्ट्रेलियाई नागरिक जवाब चाहते हैं और हम इस मामले में आपको लगातार अपडेट देते रहेंगे। यह मामला प्राथमिक है।'
बोर्ड ने स्मिथ की जगह टिम पैन को कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन डेविड पीवर ने कहा, 'क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बोर्ड ने टिम पैन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष सीरीज के लिए कार्यवाहक कप्तान बनाया है। स्मिथ और वॉर्नर टिम के नेतृत्व में खेलते हुए नजर आएंगे।'
उन्होंने आगे कहा, 'केपटाउन में जो हुआ, उसकी तुरंत जांच के लिए बोर्ड अपना पूरा समर्थन देगा। यह मामला हमारे के लिए काफी गंभीर है। हम भरोसा दिलाते हैं कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के हित को ध्यान रखते हुए सभी जानकारी देते रहेंगे।'