फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति मंधाना का तूफानी अर्धशतक नहीं आया काम, टीम इंडिया को इंग्लैंड ने दी सात विकेट से मात

Sun, 25 Mar 2018 02:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
deniel wyatt
विज्ञापन

डेनियर व्याट की शानदार शतकीय पारी की बदौलत इंग्लैंड ने टीम इंडिया को तीसरे टी-20 मुकाबले में सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज ने इस मैच में 64 गेंदों पर 15 चौकों और 5 छक्कों की मदद से शानदार 124 रन की पारी खेली।

विज्ञापन


इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिताली राज और स्मृति मंधाना की ओपनिंग जोड़ी ने सधी हुई शरुआत दिलाई। मंधाना ने मैच में महज 40 गेंदों पर तेज 76 रन जड़ो, तो वहीं मिताली राज ने 43 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली।

वहीं टी-20 में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर (30), वेदा कृष्णमूर्ति (03), पूजा वस्त्राकर (22) और अनुजा पाटिल की (02) रनों के सहयोग से टीम इंडिया ने इंग्लैंड के आगे निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 198 रनों की चुनौती रखी थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

smriti mandhana
अगली पारी मैदान पर टीम इंडिया का सामना करने उतरी मेहमान टीम ने इस पहाड़ जैसे लक्ष्य को 18.4 ओवरों में ही बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। डेनियल व्याट ने मैदान पर टीम इंडिया के  गेंदबाजों की जमकर खबर ली। व्याट के अलाव इंग्लैंड की तरफ से ब्रायोनी स्मिथ (15), टैमी ब्यूमॉन्ट (35) नताली साइवर (120) व कप्तान हीथर नाइट ने नाबाद (08) रन की पारी खेली।

टीम इंडिया के गेंदबाजों की बात करें तो दीपिका शर्मा के अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ बहुत ज्यादा प्रभावित नहीं कर सका। दीपिका ने 4 ओवर में 36 रन देकर दो खिलाड़ियों को शिकार बनाया। वहीं अनुभवी ऑलराउंडर झूलन गोस्वामी के खाते में एक विकेट आया। अनुजा पाटिल टीम की सबसे महंगी गेंदबाज साबित हुईं। अनुजा ने 3 ओवर में 13.3 के इकॉनमी रेट से 40 रन लुटाए और कोई विकेट भी हासिल नहीं किया।

इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से टैश फरैंट ने टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने वन-डे टीम की कप्तान मिताली राज को आउट किया था। इसके अलावा सोफी एक्लेस्टोन और नताली साइवर के खाते में एक-एक विकेट आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें