फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मिथ और वॉर्नर दो साल बाद खेलेंगे शैफील्ड शील्ड मैच

Mon, 07 Oct 2019 09:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर लगभग दो साल बाद अपना पहला घरेलू शैफील्ड शील्ड मैच खेलेंगे। ये दोनों बल्लेबाज गुरुवार को न्यू साउथ वेल्स की तरफ से क्वींसलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने नवंबर 2017 के बाद शैफील्ड शील्ड का चार दिवसीय मैच नहीं खेला है। 

विज्ञापन


2017 में भी स्मिथ और वॉर्नर न्यू साउथ वेल्स की तरफ से ही क्वींसलैंड के खिलाफ मैदान में उतरे थे। स्मिथ और वॉर्नर को मार्च 2018 में दक्षिण अफ्रीका में गेंद से छेड़छाड़ करने के मामले के बाद एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा था। 

इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया के अपने साथी मिशेल स्टार्क के साथ सोमवार को 2019-20 सत्र के पहले दौर के मैचों में खेलने के लिए चुना गया है। स्मिथ और वॉर्नर ने इंग्लैंड में अगस्त-सितंबर में एशेज सीरीज के दौरान टेस्ट क्रिकेट में वापसी की थी। इस सीरीज में स्मिथ ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 774 रन बनाए थे, जबकि डेविड वॉर्नर केवल 95 रन बना पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें