फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्टार खिलाड़ियों ने डुबोई पुणे की लुटिया'

Sun, 12 May 2013 05:20 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के इस सत्र में 12 हार झेल चुकी पुणे वॉरियर्स को पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर की सलाह है कि वह स्टार खिलाड़ियों को बाहर कर दे और महाराष्ट्र में भी प्रतिभाओं को ढूंढे।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, ‘पुणे टीम में बडे़-बड़े नामों ने खासा निराश किया है और अब समय आ गया है कि महाराष्ट्र के युवाओं को मौका दिया जाए। इससे टीम को मदद मिलेगी और उसका आधार भी बढे़गा। मुझे नहीं लगता कि वे आईपीएल के दौरान ज्यादा परिवर्तन कर सकते थे।'

उन्होंने कहा, 'मैं इस टीम से इतना ही कहना चाहूंगा कि वह महाराष्ट्र में ही प्रतिभाओं की तलाश करे। वह पुणे टीम है और महाराष्ट्र ने कुछ वर्ष पहले अंडर-19 टूर्नामेंट जीता था। उन्हें इस क्षेत्र से गेंदबाजों और बल्लेबाजों को ढूंढना होगा।’
विज्ञापन


पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि स्थानीय खिलाड़ी रखने से ज्यादा से ज्यादा स्थानीय प्रशंसक स्टेडियम आएंगे और टीम का समर्थन करेंगे। इस एक्सपोजर से युवा खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम को भी फायदा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें