फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेटर धनंजय के पिता की गोली मारकर हत्या, वेस्टइंडीज दौरे में नहीं खेलेंगे

Fri, 25 May 2018 09:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेटर धनंजय डी सिल्वा पितृशोक के चलते वेस्टइंडीज दौरे में नहीं जा पाएंगे। गुरुवार रात किसी अज्ञात शख्स ने धनंजय के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। श्रीलंका पुलिस ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि धनंजय के पिता रंजन डी सिल्वा को कोलंबो के दक्षिण में स्थित राथमलाना क्षेत्र में गोली मारी गई।

विज्ञापन


घटना की जानकारी लगते ही टीम के कई साथी खिलाड़ी उसी रात कालुबोलिया अस्पताल पहुंचे। यह घटना श्रलंकाई टीम के वेस्टइंडीज दौरे के लिए रवाना होने से एक दिन पहले हुई। क्रिकेट अधिकारियों ने कहा कि 26 साल के डी सिल्वा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों वाले दौरे से हट गए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष ने दी धनंजय को सांत्वना

Dhananjaya de Silva
हालांकि, इस घटना के चलते श्रीलंका टीम के वेस्ट इंडीज दौरे पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मगर योजनाओं में बदलाव संभव माना जा रहा है। धनंजय की प्रबंधन टीम ने शुक्रवार सुबह उनकी ओर से एक संदेश साझा करते हुए कहा, ‘मैं आप सबको यह बताते हुए हैरान और दुखी हूं कि पिछली रात (गुरुवार) को मेरे पिता की हत्या हो गई।'


डी सिल्वा के हटने के बाद उनकी जगह कौन लेगा, इस बारे में  क्रिकेट बोर्ड ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें