फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलान: श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने अचानक से लिया संन्यास, कहा- नई पीढ़ी को रास्ता देने का समय

Sat, 31 Jul 2021 01:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

33 वर्षीय श्रीलंकाई क्रिकेटर इसुरु उदाना ने शनिवार को इस बात की घोषणा करते हुए तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया। 
विज्ञापन
इसुरु उडाना - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर इसुरु उदाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 33 वर्षीय क्रिकेटर ने शनिवार को इस बात की घोषणा करते हुए तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया। 

विज्ञापन


उदाना ने अपने संदेश में लिखा, 'मुझे लगता है अब वक्त आ गया है जब मैं नई पीढ़ी को रास्ता दूं।' श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने अपने सभी चाहने वालों को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया और यह भी कहा कि उन्हें श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है और वह आगे भी अपने साथी खिलाड़ियों की मदद करते रहेंगे। 



बता दें कि उदाना ने श्रीलंका की तरफ से 21 एकदिवसीय और 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने दोनों प्रारूपों में 18 और 27 विकेट हासिल किए, साथ ही 237 और 256 रन भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उदाना हाल ही में भारत के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज का भी हिस्सा थे, हालांकि वह दो मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें