फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल बाद कोई टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दिखाई हरी झंडी

Mon, 14 Aug 2017 10:34 PM IST
एजेंसी/भाषा
विज्ञापन
पाकिस्तान में हुआ श्रीलंकाई टीम पर हमला
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान में अपनी टीम पर हुए आतंकवादी हमले के आठ साल बाद पाकिस्तान का क्रिकेट दौरा करने को मंजूरी दे दी। इस हमले के बाद शीर्ष टीमों ने पाकिस्तान का दौरा बंद कर दिया था। श्रीलंका बोर्ड के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट प्रमुख तिलंगा सुमतिपाला ने सुरक्षा आकलन करने के बाद कहा कि टीम को तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के लिये हरी झंडी दे दी गयी है जिसमें से कम से कम एक मैच लाहौर में होगा जहां 2009 में टीम पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें आठ लोगों की जान चली गयी थी।टीम को किसी भी विदेशी दौरे पर भेजने से पहले सरकार की मंजूरी की जरूरत होगी।

सुमतिपाला ने बयान में कहा, ‘‘हमने अपने सुरक्षा विशेषज्ञों को दौरा करने के लिये भेजा और आकलन कराया, जिन्हें चीजें सकारात्मक दिखीं और पूरे देश में चीजों में सुधार हो रहा है विशेषकर लाहौर में, जिसके लिये हरी झंडी दे दी गयी है। ’’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें