श्रीलंकाई स्पिनर अजंता मेंडिस का न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट, वन-डे और ट्वंटी-20 सीरीज में खराब फिटनेस के कारण खेलना संदिग्ध माना जा रहा है। मेंडिस टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान चोटिल हो गए थे। श्रीलंकाई टीम प्रबंधक चैरिथ सेनानायके ने कहा, ‘मेंडिस की चोट अभी ठीक नहीं हुई है और वह फिलहाल इससे उबर नहीं पाए हैं। उनकी चोट हमारे लिए चिंता का विषय है।
मेंडिस का उपचार अभी भी जारी है। हमने वर्ल्ड कप में खेल चुके अपने सभी खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना जरूरी नहीं रखा है। लेकिन मेंडिस को छोड़कर अन्य अभी खिलाड़ी अभ्यास दल का हिस्सा हैं और वे 23 अक्टूबर को एकत्र होकर न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए तैयारियां शुरू करेंगे।’