फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्नाडों की शानदार गेंदबाजी, श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 235 रन पर समेटा

Wed, 13 Feb 2019 09:47 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
vishwa fernando
विज्ञापन

विश्व फर्नांडो के चार विकेट की मदद से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को बुधवार को यहां पहली पारी में 235 रन पर आउट करके पहले टेस्ट क्रिकेट मैच का पहला दिन अपने नाम किया। श्रीलंका ने इसके जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 49 रन बनाये हैं। स्टंप उखड़ने के समय कप्तान दिमुथ करूणारत्ने 28 और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे ओसादा फर्नांडो 17 रन पर खेल रहे थे।

विज्ञापन


बायें हाथ के तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो ने दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में समेटा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 17 रन था। इसके बाद भी उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये तथा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक की 80 रन की पारी की बदौलत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया।

अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहे 27 वर्षीय विश्व फर्नांडो ने 62 रन देकर चार विकेट लिये जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। कासुन रजिता ने 68 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डिकाक के अलावा तेंबा बावुमा ने 47, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 35 और केशव महाराज ने 29 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन


डेल स्टेन ने श्रीलंका को शुरू में ही झटका दिया। उन्होंने लाहिरू तिरिमाने (शून्य) का विकेट लेकर कपिल देव के 434 टेस्ट विकेटों की बराबरी की। इसके बाद हालांकि करूणारत्ने और ओसादो फर्नांडो ने टीम को आगे कोई झटका नहीं लगने दिया। श्रीलंका अभी दक्षिण अफ्रीका से 186 रन पीछे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें