बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ने धमाकेदार शुरुआत की। मगर 13.1 ओवर में टीम को कप्तान दिमुथे करुणारत्ने के रूप में पहला झटका लगा। मोहम्मद नबी ने नजीबुल्लाह के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 30 रन बनाकर आउट हो गए। पहले विकेट के लिए करुणारत्ने और परेरा के बीच 92 रनों साझेदारी हुई।
इसके बाद श्रीलंका टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते गए। 22वें ओवर में श्रीलंका को तीन झटके लगे। मोहम्मद नबी ने ओवर की दूसरी गेंद पर थिरिमानने (25) को बोल्ड किया। इस ओवर की चौथी गेंद पर नबी ने कुसल मेंडिस (2) को रहमत शाह के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। वहीं, ओवर की आखिरी गेंद पर बल्लेबाजी करने आए एंजेलो मैथ्यूज (0) को नबी ने अपना शिकार बनाया। नबी ने एक ही ओवर में तीन शिकार किया।
22.6 ओवर में श्रीलंका को धनंजय डिसिल्वा के रूप में पांचवां झटका लगा। हामिद हसन ने उन्हें विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद 25.4 ओवर में थिसारा परेरा रनआउट हो गए। इसके बाद श्रीलंका को आठवां झटका इसुरु उदाना (10) के रूप में लगा। उदाना को दावत जादरान ने बोल्ड किया।
32.2 ओवर में अफगानिस्तान को बड़ी सफलता मिली। राशिद खान ने सलामी बल्लेबाज कुसल परेरा को विकेट के पीछे शहजाद के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। परेरा ने 81 गेंदों में 8 चौके की मदद से शानदार 78 रन की शानदार पारी खेली।
इससे पहले अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नाइब ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्ला थमाया है। अफगानी टीम में इस मैच को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है जबकि श्रीलंका ने जीवन मेंडिस की जगह नुवान प्रदीप को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।
अफगानिस्तान XI: 1 मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), 2 हजरतुल्लाह जजई, 3 रहमत शाह, 4 हशमतुल्ला शाहिदी, 5 नजीबुल्लाह जादरान, 6 मोहम्मद नबी, 7 गुलबदीन नैब (कप्तान), 8 राशीद खान, 9 मुजीब-उर-रहमान, 10 हमीद हसन, 11 दावत जादरान
श्रीलंका XI: 1 दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), 2 लाहिरु थिरिमाने, 3 कुसल परेरा (विकेटकीपर), 4 कुसल मेंडिस, 5 एंजेलो मैथ्यूज, 6 धनंजय डिसिल्वा, 7 थिसारा परेरा, 8 इसुरु उदाना, 9 सुरंगा लकमल, 10 नुवान प्रदीप , 11 लसिथ मलिंगा