फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी की जान को खतरा? नवी मुंबई में खंभे पर लिखा मिला आतंकियों का प्लान!

Wed, 05 Jun 2019 12:22 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमएस धोनी - फोटो : indiatoday
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर नवी मुंबई स्थित खोपटे ब्रिज के एक खंभे पर 'धमकी भरा' संदेश लिखा गया है। इस संदेेेश के बाद नवी मुंबई के शहरी इलाके में हाई अलर्ट कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने कहा, 'इस मैसेज में धोनी समेत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आईएसआईएस नेता अबू बक्र अल-बगदादी के नामों का उल्लेख है।

संजय कुमार ने आगे कहा, 'हमने मौके से सभी संभावित साक्ष्य इकट्ठा कर लिए हैं, जिसमें बीयर की बोतलें, मग और अन्य चीजें शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने हमें बताया है कि शराब का सेवन करने के लिए युवाओं द्वारा मौके का लगातार उपयोग किया जाता है लेकिन हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे कि कौन हो सकता है। इलके लिए हमने रूप-रेखा तैयार कर लिया है।'
विज्ञापन


इस मामले में एक वरिष्ठ जांच अधिकारी ने कहा, 'मैसेज बहुत बड़ा है और इसमें समय का भी उल्लेख है और कैसे और किस तरह से हमला किया जा सकता है। व्यक्ति और राजनेताओं के नाम कोड शब्द में हो सकते हैं। इसलिए हम कोई रिस्क नहीं ले सकते। जांच पूरी तरह से जारी है।'

विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र एटीएस ने नवी मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू कर दी है। नवी मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'एक अलग टीम और नवी मुंबई अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है। ब्रिज के पास ओएनजीसी, आर्मरी स्टेशन, पावर स्टेशन जैसे बहुत महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान हैं और इसलिए इस मैसेज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।'

वहीं, एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने कथित रूप से कहा, 'यह कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो व्यक्तिगत रूप से शरारत करने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है। कुछ स्थान पर सीसीटीवी कैमरा नहीं है, इसलिए हम आस-पास के लोगों के बयान ले रहे हैं, जिन्होंने किसी को ऐसा करते हुए अगर देखा होगा।

बता दें कि मामला सुरक्षा एजेंसियों के संज्ञान में लाए जाने के बाद नवी मुंबई के शहरी इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस संदिग्ध को पकड़ने के लिए आस-पास की सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चेक कर रही है। हालांकि, यह मैसेज किसने लिखा, कब लिखा इसकी की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें