फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: भारत से मिली हार के बाद आर्थर-शनाका के बीच हुई तीखी बहस, देखें वीडियो

Wed, 21 Jul 2021 02:07 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दूसरे वनडे में भारत से मिली हार के बाद श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और हेड कोच मिकी आर्थर के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली। भारत ने दूसरे एकदिवसीय मैच में श्रीलंका को तीन विकेट से हराया था। 
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा एकदिवसीय मैच 20 जुलाई को कोलंबों के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त हासिल कर ली। मैच समाप्त होने के बाद श्रीलंकाई खेमे में काफी खलबली देखने को मिली। कप्तान दासुन शनाका और हेड कोच मिकी आर्थर के बीच मैदान पर तीखी बहस भी हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


मैच के दरम्यान श्रीलंका के मुख्य कोच मिकी आर्थर ड्रेसिंग रूम में काफी हताश दिखे। वह उस समय एनिमेटेड इशारे कर रहे थे जब भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर धीरे-धीरे मैच श्रीलंका की जीत से दूर ले जा रहे थे। श्रीलंका के कोच ने यह जब उस समय भी करना जारी रखा जब भारत तीन विकेट से मैच जीत गया। इस दौरान वह उतरकर मैदान पर आए और कप्तान शनाका के पास जाकर तीखी बहस करने लगे। 


कप्तान और कोच के बीच बहस को देख श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट रसेल अर्नाल्ड ने ट्वीट कर कहा, इस तरह की बातचीत ड्रेसिंग रूम के अंदर होनी चाहिए, मैदान पर यह सब करना ठीक नहीं है। 
विज्ञापन



कोलंबो में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 9 विकेट पर 275 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भा्रत ने 49.1 ओवर यानी पांच गेंद शेष रहते 7 विकेट पर 277 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

इससे पहले 193 रनों पर सात विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम दबाव में थी। लेकिन दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार की सूझबूझ भरी पारियों के चलते टीम इंडिया यह मुकाबला जीतने में सफल रही। दीपक और भुवनेश्वर ने आठवें विकेट के लिए नाबाद 84 रनों की साझेदारी निभाई। 

अपने एकदिवसीय करियर का पांचवां मैच खेल रहे दीपक चाहर ने मैच में 82 गेदों पर 69 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 19 रन बनाने में सफल रहे। कुल मिलाकर यह श्रीलंका की एकदिवसीय मैचों में लगातार 10वीं हार थी। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें