फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला विश्व कपः श्रीलंका की ऑस्ट्रेलिया से होगी भिड़ंत

Sat, 09 Feb 2013 06:47 PM IST
मुंबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रुप ‘ए’ में मेजबान भारत और गत चैंपियन इंग्लैंड को हराकर पहली बार महिला वर्ल्ड कप के सुपर सिक्स में पहुंचने वाली श्रीलंकाई टीम रविवार को पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। श्रीलंका ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ दो मैच खेले हैं और दोनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन श्रीलंकाई टीम जिस तरह का प्रदर्शन कर रही है उस लिहाज से वह ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराने का माद्दा रखती है।
विज्ञापन


श्रीलंकाई टीम भारत और इंग्लैंड को भी कभी नहीं हरा सकी थी लेकिन इस वर्ल्ड कप में उसने सभी समीकरणों को पलटकर रख दिया। वहीं, सुपर सिक्स के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम इंग्लैंड के खिलाफ हारते-हारते बची और सिर्फ तीन रन से मुकाबला जीतने में कामयाब रही।

ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर एलेक्सजेंड्रॉ ब्लेकवेल ने कहा, ‘हमें अपनी बल्लेबाजी पर काम करने की जरूरत है। इंग्लैंड के खिलाफ हम सिर्फ 147 रन पर आउट हो गए थे जो निराशाजनक है। हमने जो प्रदर्शन किया, हम उससे कही ज्यादा अच्छी टीम हैं। श्रीलंका की गेंदबाजी लाइन-अप भी काफी अलग है। उनके पास कुछ क्वालिटी स्पिनर हैं और उनकी टीम भी फार्म में चल रही है। हम श्रीलंकाई टीम को हल्के में लेने नहीं जा रहे हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


नंबर गेम
02: मैच श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया में कुल हुए हैं और दोनों मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते।

सुपर सिक्स में मुकाबला आज, प्रसारण: स्टार क्रिकेट पर सुबह 9 बजे से।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें