फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान: श्रीलंकाई बोर्ड ने खिलाड़ियों के लिए लागू किए सख्त नियम, संन्यास के लिए देना होगा तीन माह का नोटिस

Sun, 09 Jan 2022 11:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा रखने वाले श्रीलंका के खिलाड़ियों को तीन महीने का नोटिस देना होगा और फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 लीग में खेलने की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के लिए संन्यास के बाद छह महीने तक इंतजार करना होगा।
 
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की इच्छा रखने वाले श्रीलंका के खिलाड़ियों को तीन महीने का नोटिस देना होगा और फ्रेंचाइजी आधारित टी-20 लीग में खेलने की एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) के लिए संन्यास के बाद छह महीने तक इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


खिलाड़ियों को समय से पहले संन्यास और लुभावनी टी-20 घरेलू लीग में जाने से रोकने के लिए श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने ये दिशानिर्देश जारी किए हैं। दिशानिर्देशों के अनुसार लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में खेलने का पात्र होने के लिए खिलाड़ियों को सत्र में कम से कम 80 प्रतिशत मैच खेलने होंगे। 

एसएलसी ने धनुष्का गुणातिलका और भानुका राजपक्षे के संन्यास की घोषणा करने के बाद यह फैसला किया है। गुणातिलका ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा है जबकि राजपक्षे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले चुके हैं। एसएलसी ने कहा, ‘राष्ट्रीय क्रिकेट टीम से संन्यास लेने की इच्छा रखने वाले राष्ट्रीय खिलाड़ियों को श्रीलंका क्रिकेट को तीन महीने का नोटिस देना होगा कि उनकी संन्यास लेने की इच्छा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें