फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायो-बबल का उल्लंघन: बुरे फंस सकते हैं श्रीलंका के ये खिलाड़ी, जांच के लिए गठित हुआ पैनल

Thu, 08 Jul 2021 06:40 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद श्रीलंका के ये तीनों खिलाड़ी इंग्लैंड की सड़कों पर घूम रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने हाल में इंग्लैंड दौरे पर कुसल मेंडिस, निरोशन डिकवेला और दनुष्का गुणातिलाका के बायो-बबल का उल्लंघन करने की जांच के लिए पांच सदस्यीय पैनल का गठन किया है। इस उल्लंघन का पता चलने के बाद इन तीनों को श्रृंखला के बीच से स्वदेश भेज दिया गया था। कोरोना खतरे के कारण खिलाड़ियों के आने-जाने पर प्रतिबंध के बावजूद प्रशंसकों ने मैच हारने के बाद इन तीनों के सड़कों पर घूमने की वीडियो बनाई थी।

विज्ञापन


एसएलसी के जांच पैनल में न्यायमूर्ति निमल दसानायक (श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश), पंदुका कीर्तिनंदा (अधिवक्ता), असेला रेकावा (अधिवक्ता), उचिता विक्रमसिंघे (अधिवक्ता) और मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) एमआरवी डि जोयसा शामिल हैं। श्रीलंकाई क्रिकेट पिछले काफी समय से मैदान के अंदर और बाहर खराब समय से गुजर रहा है। खिलाड़ियों और एसएलसी के बीच राष्ट्रीय अनुबंधों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है और बोर्ड का कहना है कि इस समय इसकी जरूरत नहीं थी।

बुधवार को 30 में से 29 खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ 13 जुलाई से शुरू हो रही श्रृंखला के लिए दौरा अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। सीनियर खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज ने कथित तौर पर अनुबंध से इनकार कर दिया और वह संन्यास लेने पर विचार कर रहे हैं। श्रीलंका ने इंग्लैंड दौरे पर बारिश के कारण रद्द एक मैच के अलावा सभी मुकाबले गंवा दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें