श्रीलंका ने पाकिस्तान को आबूधाबी के पहले टेस्ट में 21 रनों से हरा दिया है। सोमवार को मैच के अंतिम दिन पाकिस्तान की टीम श्रीलंका के 135 रनों के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और पूरी टीम 114 रनों पर आल आउट हो गई। श्रीलंका के लिए पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले रंगना हेराथ ने दूसरी पारी में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए। 11 विकेट लेने पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। रंगना हेराथ ने इसी के साथ टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं।
कप्तान दिनेश चांदीमल के 155 रनों की बदौलत श्रीलंका ने पहली पारी में 419 रन बनाए थे। जवाब ने पाकिस्तान ने पहली पारी में 422 रन बनाए। पाक की ओर से अजहर अली ने 85 तथा हैरिस सोहेल ने 76 रन बनाए। श्रीलंका की दूसरी पारी 138 रनों पर सिमट गई। पाक की ओर से यासिर शाह ने 5 विकेट लिए। 135 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम मैच के अंतिम दिन 114 रनों पर आल आउट हो गई। रंगना हेराथ ने दूसरी पारी में भी 6 विकेट लिए।