फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका ने 4 साल में चुना टीम के लिए सातवां कोच

Thu, 25 Sep 2014 06:32 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने लंबे जद्दोजदह के बाद राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच नियुक्त कर लिया है। पिछले 4 साल में 6 कोचों को नियुक्त करने के बाद एसएलसी ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान मार्वन अट्टापट्टू को नया मुख्य कोच बनाया।
विज्ञापन


पूर्व कप्तान अट्टापट्टू पिछले 15 सालों में पूर्णकालिक मुख्य कोच बनने वाले श्रीलंका टीम के पहले हमवतन कोच हैं। उन्हें अगले साल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारियों के सिलसिले में कोच के रूप में चुना गया है। 43 साल के अट्टापट्टू पिछले 4 साल में टीम के सातवें कोच हैं।

एसएलसी के उपाध्यक्ष मोहन डीसिल्वा ने बताया कि मार्वन (अट्टापट्टू) को 2 साल के लिए टीम का कोच नियुक्त किया गया है। हालांकि अधिकारी ने उनके करार को लेकर और जानकारी देने से मना कर दिया है।
विज्ञापन

12 लोगों ने कोच पद के लिए किया था आवेदन

एक चयन समिति ने कोच पद के लिए मार्वन अट्टापट्टू के अलावा एक अन्य दावेदार का साक्षात्कार लिया। बाद में श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति ने ऐलान किया क‌ि उन्हें तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय मुख्य कोच नियुक्त किया जाता है।

इससे पहले समिति ने इस पद के ‌लिए आए 12 उम्मीदवारों में 2 लोगों को शार्टलिस्ट किया गया था, जिसमें वह अकेले स्‍थानीय दावेदार थे।

वह पहले भी अंतरिम कोच के रूप में टीम को तीन महीने बतौर को‌च अपनी सेवाएं दे चुके हैं। श्रीलंका को एक के बाद एक करके इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलनी है।

टीम के पूर्व दिग्गज बल्‍लेबाज और कप्तान अट्टापट्टू इंग्लैंड के पॉल फेब्रेस की जगह लेंगे जिन्होंने चार महीने कोच के पद पर बने रहने के बाद इसी साल अप्रैल में इस्तीफा दे दिया था। श्रीलंका अपना अगला पहला मैच नवंबर में इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा। इंग्लैंड श्रीलंका का दौरा करेगी।
विज्ञापन

पहले ही टेस्ट मैच में लगाया था शतक

मार्वन अट्टापट्टू से पहले पूर्व बल्‍लेबाज रॉय डायस 1999 में कोच बनने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी थे। अट्टापट्टू से पहले 2010 से ट्रेवर बैलिस, स्टुअर्ट लॉ, रुमेश रत्नानायके, ज्यॉफ मॉर्श, ग्राहम फोर्ड और फेब्रेस कोच रह चुके हैं।

दाएं हाथ के बेजोड़ बल्‍लेबाज रहे अट्टापट्टू ने 90 टेस्ट मैचों में 5502 रन बनाए हैं जिसमें उनके 6 दोहरे शतक भी शामिल हैं।

1990 में भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज करते हुए शतकीय पारी खेली थी। वह 2007 में क्रिकेट से रिटायर हुए थे। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 11 शतकों के साथ 8529 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें