11.25 करोड़ में बने हैदराबाद का हिस्सा
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान पहली बार आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा। उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
ये भी पढ़ें: SRH vs RR: सनराइजर्स ने बनाया आईपीएल का दूसरा सर्वोच्च टोटल, एक पारी में सर्वाधिक बाउंड्री का रिकॉर्ड बनाया
पहले बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन अभिषेक के आउट होने के बाद हेड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ा। हेड के आउट होने के बाद लगा कि हैदराबाद की पारी धीमी पड़ जाएगी, लेकिन ईशान ने दमदार बल्लेबाजी की और 45 गेंदों पर शतक लगाकर अपनी क्षमता साबित की। ईशान का सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह डेब्यू मुकाबला था। ईशान 47 गेंदों पर 11 चौकों और छह छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर नाबाद लौटे।
सनराइजर्स के लिए हेड ने 31 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन बनाए, जबकि हेनरिच क्लासेन ने 14 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन, नीतीश कुमार रेड्डी ने 15 गेंदों पर 30 रन, अभिषेक ने 11 गेंदों पर पांच चौकों के सहारे 24 रन और अनिकेत वर्मा ने सात रन बनाए। राजस्थान के लिए सबसे सफल गेंदबाज तुषार देशपांडे रहे जिन्होंने तीन विकेट झटके। उनके अलावा महेश तीक्ष्णा ने दो और संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया।
ये भी पढ़ें: DC vs LSG Playing 11: नए कप्तानों की अगुआई में अभियान शुरू करेगी लखनऊ और दिल्ली, राहुल-पंत की होगी भिड़ंत