फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: ऑफिस में चश्मा लगाकर कुर्सी पर बैठ कंप्यूटर के सामने काम करता दिखा बंदर, देखिए एआई का कमाल

Sun, 23 Mar 2025 04:37 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बंदर ऑफिस में कंप्यूटर के सामने काम करता हुआ दिख रहा है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो का स्क्रिनशॉट - फोटो : Instagram/@successdiary025
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो में बंदर को कीबोर्ड पर टाइपिंग करते हुए देखा जा सकता है, मानो वह कोई प्रशिक्षित कर्मचारी हो। हैरानी की बात यह है कि यह एक एआई वीडियो है। इस अनोखे दृश्य ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसे 2 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 


वीडियो में क्या है?
वीडियो में दिखाया गया है कि एक बंदर किसी सरकारी दफ्तर में अधिकारी की कुर्सी पर बैठा है। उसके सामने एक कंप्यूटर रखा है, और वह बड़े ध्यान से कीबोर्ड पर टाइपिंग कर रहा है। इतना ही नहीं, टाइपिंग के साथ-साथ वह बगल में रखा फल भी खा रहा है। बंदर की यह हरकत इतनी स्वाभाविक लग रही है कि पहली नजर में लोग इसे असली समझ बैठे। वह कभी स्क्रीन की तरफ देखता है, तो कभी कीबोर्ड पर अपनी उंगलियां चलाता है, जैसे उसे सच में ऑफिस का काम आता हो।

यह वीडियो एआई की मदद से बनाया गया है, जो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट बनाने का एक नया तरीका बन गया है। एआई तकनीक के जरिए ऐसे वीडियो बनाए जा रहे हैं, जो असली जैसे लगते हैं, लेकिन वास्तव में काल्पनिक होते हैं। इस वीडियो में भी एआई ने बंदर को एक ऑफिस कर्मचारी की तरह दिखाया है, जिसे देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी हैं। 
विज्ञापन


लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लगता है बंदर को भी सरकारी नौकरी मिल गई, टाइपिंग स्पीड तो हमसे बेहतर है!" एक अन्य यूजर ने कहा, "AI ने तो कमाल कर दिया, ऐसा लग रहा है जैसे बंदर सच में काम कर रहा हो!" इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @successdiary025 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 2 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा गया है, साथ ही इसे 6 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें