फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs RR Fantasy 11: विलियमसन और संजू दिला सकते हैं अच्छे अंक, चहल को बना सकते हैं कप्तान

Tue, 29 Mar 2022 08:23 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Note: सुझाव हालिया रिकॉर्ड और संभावनाओं के आधार पर दिए गए हैं। मैच में ये आकलन सही भी हो सकते हैं और गलत भी। टीम चुनते वक्त फैंटेसी लीग से जुड़े जोखिमों का ध्यान जरूर रखें।
 
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में आज राजस्थान रॉयल्स का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान इस साल बेहतर शुरआत करना चाहेगी। वहीं सनराइजर्स की टीम पिछला सीजन भूलकर नई शुरुआत करने की कोशिश करेगी। हैदराबाद ने इस साल अपनी बल्लेबाजी मजबूत की है और कई ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया है, जो अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। वहीं राजस्थान में भी टी20 के कई दिग्गज खिलाड़ी मौजूद हैं। पुणे के मैदान पर इस सीजन का पहला मैच काफी रोमांचक रहने वाला है, क्योंकि दोनों टीमों की गेंदबाजी मजबूत है। 

विज्ञापन


फैंटेसी-11 के सिलेक्शन की बात करें तो पुणे की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। यहां बड़े शॉट लगाने की बजाय संभलकर खेलने वाले बल्लेबाज ज्यादा रन बनाते हैं। इस पिच में पहली गेंद से ही बड़े शॉट लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में मध्यक्रम और ओपनिंग बल्लेबाजों के साथ स्पिन गेंदबाज भी अंक दिला सकते हैं। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस मुकाबले के लिए प्लेइंग कंडीशंस कैसे होंगे और कौन-कौन से खिलाड़ी फैंटेसी गेम में ज्यादा पॉइंट दिला सकते हैं।

विकेटकीपर
राजस्थान के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन या जोश बटलर के कंधों पर होगी। दोनों ही बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन बटलर राजस्थान के लिए निचले क्रम में खेल सकते हैं। वहीं हैदराबाद के विकेटकीपर निकोलस पूरन होंगे। ऐसे में आप संजू के साथ पूरन को अपनी टीम में चुन सकते हैं। बटलर को भी टीम में रखा जा सकता है, लेकिन उनके मध्यक्रम में खेलने पर उन्हें ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलेगा। 
विज्ञापन


बल्लेबाज
पुणे की पिच में वही बल्लेबाज ज्यादा सफल होते हैं, जो आराम से खेलते हैं और भागकर रन बनाने में ज्यादा भरोसा करते हैं। आप अपनी टीम में केन विलियमसन और मनीष पांडे जैसे बल्लेबाजों को रख सकते हैं। दोनों ही बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में खेलते हैं और लंबी पारियां खेलने में माहिर हैं। दोनों बड़े शॉट लगाने की बजाय संभलकर खेलने में यकीन करते हैं। 

ऑलराउंडर्स
हैदराबाद की टीम में कई ऑलराउंडर हैं, लेकिन राजस्थान में ज्यादा ऑलराउंडर नहीं हैं। ऐसे में आप अब्दुल समद, जेम्स नीशम और वॉशिंगटन सुंदर को अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं। ये तीनों ही ऑलराउंडर गेंद के साथ कमाल करने में माहिर हैं और बल्ले के साथ भी योगदान दे सकते हैं। 

गेंदबाज
पुणे की पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है और अपनी टीम में स्पिन गेंदबाजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। आप आर अश्विन और युजवेन्द्र चहल दोनों को अपनी टीम में रख सकते हैं। इसके अलावा मार्को जेन्सन, ट्रेंट बोल्ट, और उमरान मलिक को भी अपनी टीम में शामिल किया जा सकता है। 

कप्तान और उपकप्तान
युजवेन्द्र चहल फरवरी के महीने में अच्छी लय में दिखे थे और पुणे की पिच पर वो कमाल कर सकते हैं। ऐसे में चहल को अपनी टीम का कप्तान बनाना फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा केन विलियमसन और संजू सैमसन को भी कप्तान और उपकप्तान बनाया जा सकता है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11
राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, केन विलियमसन (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मार्को जानसेन, उमरान मलिक, टी नटराजन।

राजस्थान की संभावित प्लेइंग-11
यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, जोस बटलर (विकेटकीपर), रियान पराग, जेम्स नीशम, आर अश्विन,  ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा। 
विज्ञापन


फैंटेसी-11 के लिए टीम
विकेटकीपर:
संजू सैमसन, जोश बटलर।
बल्लेबाज: केन विलियमसन, देवदत्त पडीक्कल।
ऑलराउंडर: अब्दुल समद, जेम्स नीशम, वॉशिंगटन सुंदर।
गेंदबाज: मार्को जेन्सन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेन्द्र चहल, उमरान मलिक।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें