सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच बुधवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच हार्दिक पांड्या की टीम को 31 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में तमाम रिकॉर्ड्स बने। पैट कमिंस की अगुवाई में टीम ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। 20 ओवर में टीम ने तीन विकेट गंवाकर 277 रन बनाए। इस मामले में उन्होंने 11 साल पुराना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुंबई इंडियंस इस लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही। पांड्या की अगुवाई में टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 246 रन बनाए।
आईपीएल में सबसे बड़ा टीम स्कोर
- 277/3 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
- 263/5 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2013
- 257/5 - लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम पंजाब किंग्स, मोहाली, 2023
- 248/3 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016
- 246/5 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010
- 246/5 - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2024
आईपीएल 2024 के तहत खेले गए इस मुकाबले में ताबड़तोड़ चौकों और छक्कों की बरसात हुई। दोनों पारियों में कुल 69 बाउंड्री लगी। इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में इतनी ही बाउंड्री लगी थीं। यह मुकाबला चेन्नई में साल 2010 में खेला गया था।
एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक बाउंड्री संख्या (4s+6s)
- 69 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010
- 69 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
- 67 - पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, लखनऊ, 2023
- 67 - पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, इंदौर, 2018
- 65 - डेक्कन चार्जर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, 2008
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस मैच में भले ही हार्दिक पांड्या की टीम को करारी शिकस्त मिली, लेकिन टीम ने एक पारी में हैदराबाद से अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, हैदराबाद की पारी के दौरान कुल 18 छक्के लगे जबकि मुंबई के बल्लेबाजों ने 20 छक्के मारे। इस मामले में शीर्ष पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नाम दर्ज है जिसने साल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 21 छक्के लगाए थे।
आईपीएल में किसी टीम की पारी में सबसे ज्यादा छक्के
- 21 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पुणे वॉरियर्स, बेंगलुरु, 2013
- 20 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016
- 20 - दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात लायंस, दिल्ली, 2017
- 20 - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2024
- 18 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स, बेंगलुरु, 2015
- 18 - राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, शारजाह, 2020
- 18 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2023
- 18 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
पुरुषों के टी20 मुकाबले में सर्वाधिक छक्के आईपीएल 2024 के आठवें मैच में लगे। इस मैच में कुल 38 छक्के लगे।
पुरुषों के टी-20 मैच में सर्वाधिक छक्के
- 38 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, आईपीएल 2024
- 37 - बल्ख लीजेंड्स बनाम काबुल ज़वानन, शारजाह, एपीएल 2018
- 37 - एसएनकेपी बनाम जेटी, बैसेटेरे, सीपीएल 2019
- 36 - टाइटंस बनाम नाइट्स, पोटचेफस्ट्रूम, सीएसए टी20 चैलेंज 2022
- 35 - जेटी बनाम टीकेआर, किंग्स्टन, सीपीएल 2019
- 35 - दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, सेंचुरियन, 2023
सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में दोनों ने टीमों ने अपनी-अपनी पारी में छक्कों की बारिश की। इस मैच में आईपीएल इतिहास के सर्वाधिक 38 छक्के लगे। इससे पहले 2018 में आरसीबी और सीएसके के बीच खेले गए मैच में 33 छक्के लगे थे। यह मुकाबला बेंगलुरु में खेला गया था।
एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक छक्के
- 38 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
- 33 - रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु, 2018
- 33 - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शारजाह, 2020
- 33 - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, बेंगलुरु, 2023
सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 277 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई ने 20 ओवर में 246 रन बनाए। आईपीएल के आठवें मुकाबले में दोनों पारियों में सर्वाधिक रन बने। दोनों पारियों के रनों को जोड़ दिया जाए तो 523 रन बने। इससे पहले सीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स मैच में 469 रन बने थे। यह मैच साल 2010 में चेन्नई में खेला गया था।
एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक योग
- 523 - सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस, हैदराबाद, 2024
- 469 - चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई, 2010
- 459 - पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, इंदौर, 2018
- 458 - पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, मोहाली, 2023
- 453 - मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई डब्ल्यूएस, 2017
हार्दिक पांड्या के नेतृ्त्व वाली टीम को भले ही इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन आईपीएल की दूसरी पारी में टीम के नाम सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। 278 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने हैदराबाद के खिला दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर 246 रन बनाए।
आईपीएल में दूसरी पारी में सबसे बड़ा स्कोर
- 246/5 - मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद, 2024 (हार)
- 226/6 - राजस्थान रॉयल्स बनाम पंजाब किंग्स, शारजाह, 2020 (जीता)
- 223/5 - राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई, 2010 (हार)
- 223/6 - मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, मुंबई डब्ल्यूएस, 2017 (हार)
- 219/6 - मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली, 2021 (जीता)