फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CR Kesavan: सीआर केशवन को भाजपा में मिली बड़ी जिम्मेदारी, जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया

Thu, 28 Mar 2024 12:27 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीआर केशवन को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। केशवन पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
सीआर केशवन (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा ने देश के पहले भारतीय गवर्नर जनरल सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केशवन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केशवन को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। केशवन पिछले साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन

सीआर केशवन ने 2001 में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। वह राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूथ डेवलेपमेंट के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। सीआर केशवन ने फरवरी 2023 में कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे त्यागपत्र में उन्होंने आरोप लगाया था कि वह पार्टी के लिए बीते दो दशकों से काम कर रहे हैं लेकिन अब उन मूल्यों में कमी आई है, जो उन्हें पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रेरित करते थे। केशवन ने लिखा था कि पार्टी जो मौजूदा वक्त में दिख रही है, उसके साथ वह सहज महसूस नहीं कर रहे हैं।

8 अप्रैल 2023 को भाजपा में शामिल होने के बाद सीआर केशवन ने कहा था, मैं अपने घर के ऐसे लोगों को जानता हूं, जिन्हें पीएम आवास योजना के जरिए पक्के घर मिले। अब तक तीन करोड़ घर बन चुके हैं। एक बार अमित शाह ने कहा था कि डीबीटी पहले 'डीलर ब्रोकर ट्रांसफर' था, लेकिन अब यह 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' हो गया है। यानी पहले डीलर की मदद से लोगों को घर दिए जाते थे, लेकिन अब सीधे पात्र लोगों को इसका लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें