फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs LSG: ऋषभ की कप्तानी पारी पर फिदा हुए संजीव गोयनका, मैच खत्म होते ही मैदान पर पहुंचकर लगाया गले; Video

Sun, 05 Apr 2026 08:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

संजीव गोयनका ने मैच जीत के बाद ऋषभ पंत को गले लगाकर उनकी शानदार पारी की सराहना की। यह पल टीम के मालिक और कप्तान के बीच मजबूत भरोसे और खास बॉन्डिंग को दर्शाता है।
विज्ञापन
पंत के गले लगे गोयनका - फोटो : LSG-X (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 के रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के बाद टीम के मालिक संजीव गोयनका का कप्तान ऋषभ पंत के लिए खास जेस्चर दिल जीतने वाला रहा। मैच खत्म होने के बाद गोयनका ने पंत को गले लगाया और दोनों मैदान पर मुस्कुराते हुए बातचीत करते नजर आए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SRH vs LSG: ऋषभ पंत ने कप्तानी पारी खेलकर लखनऊ को चखाया जीत का स्वाद, आखिरी ओवर तक सनराइजर्स ने किया संघर्ष

पंत से गले मिले गोयनका
मैच खत्म होने के बाद सबसे खास पल तब देखने को मिला जब संजीव गोयनका खुद मैदान पर आए और कप्तान ऋषभ पंत को गर्मजोशी से गले लगाया। यह सिर्फ एक जीत का जश्न नहीं था, बल्कि टीम के मालिक और कप्तान के बीच भरोसे और सम्मान की झलक भी थी। पंत की मैच जिताऊ पारी से खुश गोयनका उनके साथ मुस्कुराते हुए बातचीत करते नजर आए, जिससे साफ दिखा कि यह जीत टीम के लिए कितनी खास थी और कप्तान के प्रदर्शन की कितनी सराहना की गई।
 
विज्ञापन

पंत की कप्तानी पारी से जीती लखनऊ
कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन बनाए थे। जवाब में लखनऊ ने पंत के नाबाद 68 रनों के दम पर 19.5 ओवर में पांच विकेट पर 160 रन बनाकर मैच जीता। लखनऊ ने इस तरह इस सीजन का अपना पहला मैच जीता, जबकि तीन मैचों में सनराइजर्स की यह दूसरी हार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें