फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs DC Playing 11: जीत की राह पर लौटने उतरेगी दिल्ली कैपिटल्स, समीकरण बिगाड़ने पर होगी सनराइजर्स की नजरें

Mon, 05 May 2025 04:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

SRH vs DC Playing 11 Today Prediction: दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 14 रन से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने विरोधियों के मैदान पर बेहतर प्रदर्शन की बदौलत प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखी है।
विज्ञापन
दिल्ली बनाम हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम घरेलू मैदान पर कमजोर प्रदर्शन से उबरकर सोमवार को निचले क्रम में चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेगी। दिल्ली कैपिटल्स को पिछले मैच में अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 14 रन से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टीम ने विरोधियों के मैदान पर बेहतर प्रदर्शन की बदौलत प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखी है। 
विज्ञापन

झटकों से बचने की कोशिश करेगी दिल्ली 
दिल्ली की टीम पैट कमिंस की टीम के खिलाफ भी उसके मैदान पर जीत दर्ज करना चाहेगी। टीम को अपने पिछले दो मैच में घरेलू मैदान पर केकेआर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली ने अपने पिछले पांच में से तीन मुकाबले गंवाए हैं और टीम लीग के इस महत्वपूर्ण चरण में और झटकों से बचने की कोशिश करेगी। 

अक्षर पटेल की चोट चिंता का विषय 
केकेआर के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज फाफ डुप्लेसिस ने फॉर्म में वापसी करते हुए अर्धशतक जड़ा था, लेकिन धीमी पिच से सामंजस्य बैठाना उनके लिए चिंता का सबब बना हुआ है। केएल राहुल नौ मैच में 371 रन के साथ दिल्ली के शीर्ष रन स्कोरर हैं । राहुल के अलावा अभिषेक पोरेल ने भी शीर्ष क्रम में काफी आक्रामक बल्लेबाजी की है और एक अर्धशतक सहित 250 से अधिक रन बनाए हैं। टीम में ऑलराउंडर विपराज निगम भी हैं जो अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। दिल्ली की गेंदबाजी में पेसर मिचेल स्टार्क की अगुआई में दुष्मंता और मुकेश कुमार हैं और अगर अक्षर पूरी तरह से फिट होते हैं तो दिल्ली कैपिटल्स के पास ताकतवर आक्रमण है। अक्षर पटेल चोट से जूझ रहे हैं। वह 30 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ फील्डिंग करते समय बाएं हाथ में चोट लगने के बाद मैदान से चले गए थे। देखना यह होगा कि वह चोट से उबरकर सनराइजर्स के खिलाफ खेलते हैं या नहीं।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: कौन सी टीम सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में पहुंची? टॉप तीन में शामिल आरसीबी के नाम है ये अनचाहा रिकॉर्ड

सनराइजर्स को गेंदबाजी में सुधार की जरूरत
दूसरी ओर, सनराइजर्स की टीम अपने पास मौजूदा अनुभव का फायदा नहीं उठा पाई। पैट कमिंस के नेतृत्व में ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन और जयदेव उनादकट की मौजूदगी वाली टीम संघर्ष कर रही है। उनादकट ने हाल ही में सनराइजर्स के लड़खड़ाते आईपीएल अभियान पर खुलकर बात की। उन्होंने प्रभावहीन गेंदबाजी और बदलती पिच की स्थिति को टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया। वैसे पैट कमिंस, मोहम्मद शमी और हर्षल पटेल के रूप में उसके पास एक मजबूत तिकड़ी है। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 38 रन से हार के बाद टीम प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो गई है। 

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है... 

सनराइजर्स हैदराबादः अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, नीतीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी। 
दिल्ली कैपिटल्सः फाफ डुप्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंता चमीरा, मुकेश कुमार। 
विज्ञापन

आइए जानते हैं दिल्ली बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...

दिल्ली बनाम हैदराबाद  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
दिल्ली बनाम हैदराबाद  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 05 मई यानी सोमवार को खेला जाएगा।

दिल्ली बनाम हैदराबाद  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
दिल्ली बनाम हैदराबाद  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिल्ली बनाम हैदराबाद  के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
दिल्ली बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

दिल्ली बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
दिल्ली बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।

दिल्ली बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
दिल्ली बनाम हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप  पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें