सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसको देख हम हैरान हो जाते हैं कि कोई ऐसे हैरतअंगेज कारनामे कैसे कर सकता है। सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ नया वायरल हो जाता है और आजकल हर कोई इस डिजिटल दुनिया का हिस्सा है फिर चाहे वो बच्चा हो, युवा हो या फिर बुजुर्ग हो। चाहे वह किसी की हंसी-मजाक वाली वीडियो हो, किसी का जुगाड़, स्टंट्स, या फिर बच्चों की मासूमियत, सोशल मीडिया पर आपको हर तरह के वीडियो देखने को मिल जाते हैं। इसके अलावा कई बार कुछ ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो हमें हैरान और चौंका देते हैं और वे तुरंत वायरल हो जाते हैं। इस समय भी ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है, जिसमें एक महिला ट्रेन के ऊपर भागती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अगर आपने सबवे सर्फर्स खेला है तो आपको पता होगा कि इस खेल में एक व्यक्ति ट्रेन के ऊपर दौड़ता है और पुलिस से बचने की कोशिश करता है। हालांकि, पुलिस वाले उसका पीछा करते हैं। अब जरा सोचिए कि यह गेम असल में आपको देखने को मिले तो कैसा लगेगा। हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की असली ट्रेन के ऊपर दौड़ती हुई नजर आ रही है। पहले तो वह ट्रेन के उल्टी दिशा में दौड़ती है, फिर अचानक रुक कर ट्रेन की पटरी पर डांस करना शुरू कर देती है। यह देखकर ऐसा लगता है जैसे उसने ट्रेन को एक ट्रेडमिल समझ लिया हो और बिना किसी डर के ट्रेन पर दौड़ने और डांस करने का मजा ले रही हो।
वीडियो को लोग कर रहे हैं शेयर
यह वीडियो एक्स प्लेटफॉर्म पर @shilpasahu432 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक इसे 86 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी बहुत मजेदार मिल रहे हैं। यही नहीं, यह वीडियो सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की जा चुकी है और लोग इसे अपने दोस्तों में भी शेयर कर रहे हैं।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने मजाक करते हुए कहा, "यह करतूत पाकिस्तान में ही संभव है।" दूसरे ने लिखा, "गजब की हिम्मत है।" तीसरे ने इसे बांग्लादेश की ट्रेन बताया। इन सभी प्रतिक्रियाओं से यह साफ है कि यह वीडियो दर्शकों को काफी हैरान और प्रभावित कर रहा है। वहीं, एक और यूजर ने लिखा कि वो स्त्री है कुछ भी कर सकती है। भाई कुछ भी बोलना बेकार है।