फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कम नहीं हुआ क्रिकेट से प्यार, जल्द करूंगा वापसी'

Wed, 12 Jun 2013 08:45 PM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के बाद जेल से रिहा हुए क्रिकेटर एस श्रीसंत ने कहा है कि उनका क्रिकेट के लिए प्यार और लगाव अभी भी खत्म नहीं हुआ है और उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद है।
विज्ञापन


27 दिन तिहाड़ जेल में बिताने के बाद जमानत पर रिहा हुए श्रीसंत बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचे जहां बड़ी संख्या में प्रशंसकों के साथ उनके परिजनों ने उनका स्वागत किया।

बहन के घर गए श्रीसंत
एयरपोर्ट से श्रीसंत को मुश्किल से उनकी कार में बैठाया गया जहां से वह अपनी बहन के घर के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले श्रीसंत ने कहा, ‘मैं आपसे वायदा करता हूं कि कभी हार नहीं मानूंगा। मेरा सपना क्रिकेट खेलना है। मैं सब कुछ क्रिकेट खेलने और भारतीय टीम में वापसी के लिए करना चाहता हूं।’
विज्ञापन


श्रीसंत ने कहा कि वह अपने परिवार के पास आकर काफी खुश हैं और जल्द ही ट्रेनिंग शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा, ‘मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है और मेरी गिरफ्तारी एक साजिश का हिस्सा हो सकती है। इसका नतीजा जल्द सामने आ जाएगा। मुझे पूरा भरोसा है कि जल्द अच्छा होगा।’

जेल का अनुभव साझा करने से इंकार
तिहाड़ जेल के अनुभव पूछने पर श्रीसंत ने कहा कि वह इस बारे में कुछ भी नहीं बताना चाहते।

उन्होंने कहा, ‘मैंने सभी से कहा कि मैं इस खेल से बहुत प्यार करता हूं। मैंने जब से यह खेल खेलना शुरू किया है तब से मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। आपको मुझपर भरोसा करना चाहिए। मुझे न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा है। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं जब सभी चीजों का निपटारा हो जाएगा। मैं तब सभी चीजों को विस्तार से बताऊंगा।’

श्रीसंत ने कहा कि उन्हें क्रिकेट जगत का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा, ‘सभी लोगों ने मुझे मैसेज किए। उन सभी लोगों को, राजस्थान रॉयल्स, बीसीसीआई, दोस्त, प्रशंसक, मीडिया और परिवार का शुक्रिया। मुझे किसी के खिलाफ कोई शिकायत नहीं है। सभी लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी कर रहे थे। मैं घर लौटकर खुश हूं। प्लीज मेरे लिए प्रार्थना करिए।’

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने कहा कि उन्होंने जेल में रहते हुए भी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया के मैच देखें।

ट्विटर पर कुंद्रा बने दार्शनिक
आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोपों के कारण निलंबित हुए राजस्थान रॉयल्स के सह-मालिक राज कुंद्रा आजकल दार्शनिक हो गए हैं।

कुंद्रा ने ट्विटर पर लिखा, ‘जिन चीजों का सामना किया उन्हें बदला नहीं जा सकता जब तक उसका सामना नहीं किया गया हो। हास्य रबड़ की तलवार की तरह होता है जो किसी को चोट पहुंचाए बिना अपनी बात रखने का मौका देता है।’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें