फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगापुर में भारतीय युवतियों से धंधा कराते थे ये भाई

Wed, 12 Jun 2013 08:13 PM IST
सिंगापुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय महिलाओं से सिंगापुर में देह व्यापार कराने के मामले में दो भारतीय जुड़वा भाईयों को साढ़े तीन महीने कैद की सजा सुनाई गई है।
विज्ञापन


दोनों ने 3 जून को अपना अपराध स्वीकार किया था।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की खबर के अनुसार लक्ष्मण पिछले साल अक्तूबर में सिंगापुर आया था।

यहां उसकी मुलाकात बालामुरूगन सेल्वम पनीर नाम के व्यक्ति से हुई जो देह व्यापार के धंधे में शामिल था। वह भारत से आई हुई महिलाओं से देह व्यापार कराता था।

लक्ष्मण बालामुरूगन के देह व्यापार के धंधे में शामिल हो गया और वेश्याओं की कमाई जमा करने लगा।

इस कमाई को वह बालामुरूगन को सौंपता था जो खर्चों को हटाने के बाद बाकी पैसे भारत स्थित गिरोह के मुखिया को भेज देता था।

पिछले साल 17 दिसंबर को पुलिस के एक छापे में जुड़वा भाइयों और तीन अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में पता चला कि ये लोग छह महिलाओं से देह व्यापार कराते थे। फरवरी में बालामुरूगन को पांच महीने कैद की मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें