अश्विन हेब्बार के नाबाद 101 रन की मदद से आंध्र ने ग्रुप बी के मैच में तमिलनाडु को सात विकेट से हरा दिया। आंध्र के कप्तान जी हनुमा विहारी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। तमिलनाडु की टीम 41. 3 ओवर में 176 रन पर आउट हो गई।
झारखंड ने पंजाब को दो रन से हराया
एक अन्य मैच में झारखंड ने पंजाब को दो रन से हराया। झारखंड ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 217 रन बनाए जबकि पंजाब की टीम 45.5 ओवर में 215 रन पर आउट हो गई।
विदर्भ ने मध्यप्रदेश को चार विकेट से हराया
वहीं मध्यप्रदेश की टीम विदर्भ से चार विकेट से हार गई। मध्यप्रदेश के नौ विकेट पर 243 रन के जवाब में विदर्भ ने 48.5 ओवर में छह विकेट खोकर 246 रन बनाए।
कप्तान क्रुणाल पांड्या के नाबाद 127 रन की बदौलत बड़ौदा ने त्रिपुरा को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए त्रिपुरा ने सात विकेट खोकर 302 रन बनाए। जवाब में बड़ौदा ने पांड्या और विष्णु सोलंकी (97) की पारियों की बदौलत 49 ओवर में चार विकेट पर 303 रन बनाकर जीत दर्ज की। पांड्या ने 97 गेंदों में 20 चौके और एक छक्के की मदद से 127 रन बनाए।
गुजरात की लगातार दूसरी जीत
गुजरात ने एलीट ग्रुप ए मुकाबले में गोवा को आठ विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गोवा की टीम 45.4 ओवर में 159 रन पर ढेर हो गई। जवाब में गुजरात ने प्रियांक पांचाल (नाबाद 57) और भार्गव मेराई (55 गेंद में 57 रन) के अर्धशतकों की बदौलत 27.4 ओवर में दो विकेट पर 162 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।
हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को सात विकेट से हराया
हैदराबाद ने छत्तीसगढ़ को सात विकेट से शिकस्त दी। छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 242 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद ने तनमय अग्रवाल (122) की शतकीय पारी की बदौलत यह मुकाबला अपने नामकर लिया।