फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत 'ए' टीम में श्रीसंत का चयन

Wed, 02 Jan 2013 06:44 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत को भारत 'ए' टीम में शामिल किया गया है। श्रीसंत के अलावा जम्मू कश्मीर के ऑलराउंडर परवेज रसूल को 14 सदस्यीय भारत ए टीम में शामिल किया गया है। भारत 'ए' टीम छह जनवरी को दिल्ली में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे अभ्यास मैच खेलेगी।
विज्ञापन


श्रीसंत चोट से उबरने के बाद हाल में क्रिकेट के मैदान में लौटे हैं। श्रीसंत आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच 2011 के इंग्लैंड दौरे में खेले थे। बल्लेबाज अभिनव मुकुंद की कप्तानी वाली इस टीम में रणजी ट्रॉफी कवार्टर फाईनल में पहुंचने वाली किसी भी टीम के खिलाड़ी को शामिल नहीं किया गया है।

इस सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले और अब तक सर्वाधिक विकेट लेने वाले मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे को इसका ईनाम टीम में चयन के रूप में मिला है। रसूल की टीम ने हालांकि सत्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन इस ऑलराउंडर ने 33 विकेट लेने के अलावा 594 रन बनाकर सबको प्रभावित किया। रसूल ने सत्र में दो शतक भी बनाए।
विज्ञापन


भारत 'ए' टीम
अभिनव मुकुंद (कप्तान), मुरली विजय, राबिन बिष्ट, केदार जाधव, अशोक मिनारिया, रोहित मोटवानी (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, अक्षय दारेकर, ईश्वर पांडे, शांतकुमारन श्रीसंत, ऋषि धवन, पारस डोगरा, परवेज रसूल और मोहित शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें