फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेट ली पर से हटा अभद्रता का आरोप

Wed, 02 Jan 2013 05:55 PM IST
सिडनी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली पर से अभद्र व्यवहार के सभी आरोप वापस ले लिए गए हैं। क्रिकेट न्यू साउथ वेल्स की ओर से जारी बयान में कहा गया कि दोनों पक्षों ने अपने संबंधों में सुधार लाने का तरीका सीख लिया है और एक सकारात्मक तथा पारस्पिरक नतीजे पर पहुंच गए हैं। ब्रेट ली भविष्य में भी हमारे साथ काम करते रहने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


ब्रेट ली ने तीन घंटे तक की सुनवाई के बाद बेहद उत्साहित होते हुए कहा कि वह इसके नतीजे से बेहद बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दस साल बेहद कठिनाई भरे रहे हैं लेकिन अब मुझे एनएसडब्लू को वापस वहीं लेकर जाना होगा जहां यह किसी समय में हुआ करता था।

उल्लेखनीय है कि ब्रेट ली ने एनएसडब्लू के कोच एंथनी स्टुअर्ट पर विफलताओं का दोष मढ़ने के लिए एनएसडब्लू अधिकारियों की निंदा की थी जिसके बाद उनपर अभद्र व्यवहार का आरोप लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें