फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीसंत ने स्पॉट फिक्सिंग में किया यह बड़ा खुलासा, बीसीसीआई ने आरोपों को किया खारिज

Fri, 03 Nov 2017 06:57 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
एस श्रीसंत
विज्ञापन
स्पॉट फिक्सिंग से परेशान चल रहे टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत ने कहा है कि बीसीसीआई फिक्सिंग में शामिल 13 खिलाड़ियों को बचाने की कोशिश कर रही है। श्रीसंत ने कहा कि इन खिलाड़ियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ बीसीसीआई ने षड्यंत्र किया है। बीसीसीआई ने हालांकि श्रीसंत के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। 
विज्ञापन

एस श्रीसंत
श्रीसंत ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को बीसीसीआई बचा रही है उनमें से 5-6‌ खिलाड़ी तो अभी भी आईपीएल में खेल रहे हैं। श्रीसंत ने कहा कि इन 13 खिलाड़ियों के नाम मुदगल कमेटी की रिपोर्ट में ‌थे। नाम आने के बाद बीसीसीआई ने इन नामों को सार्वजनिक नहीं करने की अपील की थी। उसे शंका थी कि नाम सामने आने से भारतीय क्रिकेट को नुकसान हो सकता ‌था। 
 

एस,श्रीसंत - फोटो : PTI
श्रीसंत ने कहा कि मैं बिना किसी वजह के इस पूरे मामले में आरोपी बनाया गया। मुझे तिहाड़ जेल में रखा गया। श्रीसंत ने कहा कि मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मुझे इन 13 के नाम जानने हैं। लेकिन मैं यह जानना चाहता हूं कि इन 13 लोगों से पूछताछ क्यों नहीं की गई। मेरे खिलाफ ही कार्रवाई क्यों की गई। 
 

एस श्रीसंत
श्रीसंत ने कहा कि इस पूरे मामले में मैंने और मेरे परिवार ने काफी दुख और बदनामी का सामना किया है। मेरी भगवान से प्रा‌र्थना है कि इस तरह का दौर किसी और की जिंदगी में नहीं आए। गौरतलब है कि ‌स्पॉट फिक्सिंग में आरोप आने के बाद बीसीसीआई ने क्रिकेट में पाबंदी लगा रखी है। 
 
विज्ञापन

बीसीसीआई, स्पोर्ट्स - फोटो : SELF
श्रीसंत के आरोपों को बीसीसीआई ने ख‌ारिज किया है। बीसीसीआई की एंटी करप्‍शन और सेक्योरिटी यूनिट के अधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि श्रीसंत को उनके क्रिकेट खेलने पर केरल हाईकोर्ट ने बैन लगा रखा है। जिसके बाद वह इस तरह के बेबुनियाद बयान दे रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें