फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए खेला सिर्फ एक मैच, अब क्रिकेट को कहा अलविदा

Tue, 27 Feb 2018 06:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीनाथ अरविंद
विज्ञापन

कर्नाटक के अनुभवी तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद ने मंगलवार को विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल के बाद घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। 33 वर्षीय मध्यम तेज गेंदबाज ने 56 फर्स्ट क्लास मैचों में 186 विकेट झटके जबकि 41 लिस्ट ए मुकाबलों में 57 विकेट लिए।

विज्ञापन


बाएं हाथ के गेंदबाज ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) का प्रतिनिधित्व किया। विराट कोहली ने पॉवरप्ले में अरविंद का बड़े अच्छे से इस्तेमाल किया। अरविंद ने आईपीएल में 38 मैच खेले, जिसमें करीब 23 की औसत से 45 विकेट झटके। अरविंद उस कर्नाटक टीम का हिस्सा भी रहे, जिसने 2013-14 और 2014-15 में रणजी ट्रॉफी, ईरानी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जीती थी।

अरविंद के हवाले से क्रिकबज ने कहा, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में की। मैंने पहला मुकाबला रणजी ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ खेला था। मैंने उनके खिलाफ खेलना शुरू किया और अब विजय हजारे में उन्हीं के खिलाफ मुकाबले के बाद संन्यास ले रहा हूं। मैं केएससीए, चयनकर्ताओं, मेरे कोचों, मेरे माता-पिता और अपने दोस्तों का शुक्रियाअदा करना चाहता हूं, जिन्होंने हमेशा मेरी हौसलाअफजाई की और सपोर्ट किया।'
विज्ञापन


<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr">Sreenath Arvind has played his last game for Karnataka. He was instrumental in Karnataka wining 2 trebles &amp; contributed immensely to the states cricket. Its a fitting end, he lifts trophy in last game. Wishing him all the very best for his future endeavors. <a href="https://twitter.com/hashtag/ThankYouArvind?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#ThankYouArvind</a> <a href="https://t.co/cvrfHnC42G">pic.twitter.com/cvrfHnC42G</a></p>&mdash; Karnataka Ranji Team (@RanjiKarnataka) <a href="https://twitter.com/RanjiKarnataka/status/968448469428977664?ref_src=twsrc%5Etfw">February 27, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
 

विज्ञापन

अरविंद ने सिर्फ इस बात को ध्यान में रखकर लिया संन्यास

श्रीनाथ अरविंद
अरविंद ने आगे कहा, 'युवा खिलाड़ी आते हैं और बाहर होते हैं। मैं उनके लिए जगह बनाना चाहता हूं ताकि वह अपना करियर संवार सकें। मैंने कल रात ही फैसला कर लिया था कि क्रिकेट को अलविदा कहना है। यह फैसला काफी कड़ा था। मेरा फिटनेस स्तर अच्छा है और मैं अगले दो से तीन साल क्रिकेट और खे सकता था। मैं सिर्फ युवाओं को मौका देना चाहता हूं, जो अपने प्रदर्शन से आगे बढ़ सकें।'

अरविंद ने टीम इंडिया के लिए सिर्फ 1 मैच खेला। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अक्टूबर 2015 में एकमात्र टी20 इंटरनेशनल मैच खेला। उन्होंने इसमें एक विकेट झटका था। वैसे आईपीएल 2018 में अरविंद को कोई खरीददार नहीं मिला।

बहरहाल, अरविंद ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में कोई विकेट हासिल नहीं किया जबकि 42 रन खर्च किए। उन्होंने बल्ले से 13 रन का योगदान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें