फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में मिले 'दुश्मन' ने उड़ाई श्रीसंत की नींद

Sat, 08 Jun 2013 10:39 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में तिहाड़ में बंद श्रीसंत ने पहले भले ही क्रिकेट की दुनिया में अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाया हो, लेकिन तिहाड़ जेल में मिले 'दुश्मनों' ने उसकी नींद उड़ा दी है।
विज्ञापन


ये दुश्मन है जेल के मच्छर। इसके चलते नींद नहीं आने की शिकायत श्रीसंत ने जेल प्रशासन से की है।

शुक्रवार को श्रीसंत अपनी जमानत को लेकर आशान्वित नजर आ रहा था, लेकिन उसकी मंशा पूरी नहीं होने से परेशान दिखा।

देर शाम के बाद श्रीसंत ने किसी भी कैदी से कोई बातचीत नहीं की। अपने वार्ड में आकर बैठ गया।

तिहाड़ जेल के अधिकारियों के अनुसार जेल नंबर एक में बंद श्रीसंत पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर रखे हुए है। तिहाड़ जेल के प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि श्रीसंत जमानत नहीं मिलने की वजह से परेशान हो गया है।
विज्ञापन


लगातार वजन कम होने व बीमार पड़ने की संभावना को देखते हुए जेल प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें