फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या...! गर्भ में ही पैदा हो गया बच्चा?

Sat, 08 Jun 2013 07:59 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
आपने ये तो सुना होगा कि बच्चा प्रीमैच्योर था लेकिन क्या कभी ये सुना है कि बच्चे ने अपनी मां के पेट में ही जन्म ले लिया हो। अगर आपको यकीन नहीं हो रहा हो तो हम आपको बता दें कि ये सच है। ग्रीस में एक बच्च्ी का जन्म मां के गर्भ में ही हो गया।
विज्ञापन


दरअसल, एथेंस में एक महिला ने एमनियोटिक थैली में ही बच्चे को जन्म दे दिया। ऑपरेशन करके बच्ची को बाहर निकाला गया।

डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची को पता भी नहीं चला कि उसका जन्म हो चुका है। वह उसी तरह से बर्ताव कर रही थी जैसे कि वो अभी अपनी मां के गर्भ में है।

एमनियोटिक थैली पानी और पीले रंग के तरल से भरा होता है। अजन्मा बच्चा इसमें सुरक्षित रहता है। आमतौर पर बच्चे के जन्म से पहले ही यह थैली अपने आप फट जाती है, जिसे 'वॉटर ब्रेकिंग' कहा जाता है।
विज्ञापन


डॉक्टर के मुताबिक इस तरह के मामले दुर्लभ हैं। हालांकि बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।

ज्ञात हो कि अभिनेत्री जेसिका अल्बा की बेटी का जन्म भी कुछ इसी तरह हुआ था। साल 2011 में उनकी बेटी भी एमनियोटिक थैली के अंदर ही पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें