फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दक्षिणी तूफान' ने ढाया कहर, पूर्वी टीम की करारी हार

Fri, 24 Oct 2014 04:52 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दलीप ट्रॉफी के खेले जा रहे सेमीफाइनल के एक मुकाबले के तीसरे दिन उस समय रोमांच आ गया जब शुरुआती 40 मिनट के खेल में ही पूर्वी क्षेत्र की पूरी टीम ढह गई।
विज्ञापन


रोहतक के बंसी लाल स्टेडियम में खेले गए मैच की पहली पारी में महज 264 रन बनाने वाली दक्षिण क्षेत्र की टीम ने गेंदबाजों के कमाल की बदौलत यह मैच एक पारी और 118 रनों के अंतर से जीत लिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण क्षेत्र ने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस जीत के साथ ही दक्षिणी क्षेत्र ने टूर्नामेंट में पूर्वी क्षेत्र के हाथों लगातार 5 हार के सिलसिले को भी खत्म कर दिया है। दक्षिणी क्षेत्र को फाइनल में मध्य क्षेत्र और उत्तरी क्षेत्र के बीच मुकाबले की विजेता टीम से भिड़ना होगा। खिताबी मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला (29 अक्टूबर से 2 नवंबर तक) में खेला जाएगा।
विज्ञापन

Trending Videos

दूसरी पारी में 24 ओवर के अंदर ही सिमटा पूर्वी क्षेत्र

चार दिवसीय प्रतिष्ठित टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पूर्वी क्षेत्र की पूरी पारी महज 62 रनों पर सिमट गई। टीम के विकेटकीपर-बल्‍लेबाज रिदिमान साहा अंगूठे में लगी चोट की वजह से बल्‍लेबाजी करने नहीं आए।

तीसरे दिन पूर्वी क्षेत्र ने अपने कल के स्कोर 4 विकेट पर 30 रन से आगे खेलना शुरू किया और महज 8.3 ओवर में ही शेष टीम आउट हो गई। पराजित टीम दूसरी पारी में सिर्फ 23.4 ओवर ही खेल सकी। पहली पारी में पूर्वी क्षेत्र ने 84 रन बनाए थे और उन्हें फॉलोआन कराया था।

दोनों पारियों को मिलाकर पूर्वी क्षेत्र महज 72 ओवर ही खेल सका। इससे पहले दक्षिणी क्षेत्र की टीम ने ओपनर रॉबिन उथप्पा (120) के शतक के दम पर 101.1 ओवर में 264 रन बनाए।
विज्ञापन

एक भी बल्‍लेबाज नहीं बना सका 20 रन

टीम में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के क्रिकेटर होने के बावजूद पूर्वी क्षेत्र के लिए यह मैच बेहद शर्मनाक साबित हुआ। दोनों पारियों में एक भी बल्‍लेबाज 20 रनों के आंकड़े को भी नहीं छू सका।

साथ ही टीम के 15 खिलाड़ी दोनों पारियों को मिलाकर दहाई के आंकड़े को भी नहीं छू सके। मैच में पूर्वी क्षेत्र की ओर से लक्ष्मी रतन शुक्ला ने सबसे ज्यादा 18 रन बनाए और उन्होंने यह पारी दूसरी पारी में खेली थी।

इस मैच में रिदिमान साहा भी चोटिल हो गए जो बतौर विकेटकीपर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल किए गए हैं। बोर्ड को उम्मीद होगी‌ कि साहा की यह चोट ज्यादा गंभीर न हो।

दक्षिण क्षेत्र की ओर से एचएस शरत ने 27 रन देकर 4 और स्टुअर्ट बिन्‍नी ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके। मैच में बिन्‍नी ने सबसे ज्यादा 7 विकेट झटके जबकि शरत को 6 विकेट मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें