फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने जिम्बाब्वे का किया क्लीन स्वीप, 3-0 से जीती वन-डे सीरीज

Sun, 07 Oct 2018 10:24 PM IST
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
विज्ञापन
savzim
विज्ञापन

ओपनर रिजा हेंड्रिक्स (66) और हेनरिच क्लासेन (59) के अर्द्धशतकों की मदद से दक्षिण अफ्रीका के जिम्बाब्वे को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

विज्ञापन


जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 228 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका ने 4.1 ओवर शेष रहते ही छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। हेंड्रिक्स ने पहले विकेट के लिए एडिन मार्कराम के  साथ 75 रन जोड़े। मैन ऑफ द मैच क्लासेन ने दो कैच और एक स्टंप भी किया।

इससे पहले सीन विलियम्स (69) के अर्द्धशतक से जिम्बाब्वे ने सीरीज में पहली बार चुनौतीपूर्ण स्कोर बना सका। उन्होंने ब्रेंडन टेलर (40) के साथ चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन


टेलर इस दौरन वनडे में 6000 रन पूरा करने वाले अपने देश के तीसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले एंडी और ग्रांट फ्लावर ही ऐसा कर पाए हैं।  दोनों टीमों के बीच अब तीन टी-20 मैचों की सीरीज मंगलवार से शुरू होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें