पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार से शुरू हुए पहले टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की टीम अच्छी स्थिति में दिख रही है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम स्टंप्स तक 3 विकेट के नुकसान पर 255 रन बना ली है। फिलहाल, हैरिस शोहेल 15* और मोहम्म्द अब्बास 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम को इमाम उल हक और मोहम्मद हाफिज की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई।
63वें ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान का पहला विकेट गिरा। नाथन लायन ने सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को विकेटकीपर टीम पैन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह 188 गेदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों के बीच 205 रन की साझेदारी हुई।
इसके कुछ ही देर के मोहम्मद हफीज भी शतकीय पारी खेलकर चलते बने। उन्हें पीटर सिडली ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। उन्होंने 208 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 126 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, 87वें ओवर की पांचवी गेंद पर हॉलेंड ने अजहर अली को मिशेल स्टार्क के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह केवल 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पीटर सिडल, नाथन लायन और हॉलेंड तीनों ने 1-1 विकेट लिए।