फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान का किया सूपड़ा साफ, 3-0 से जीती टेस्ट सीरीज

Tue, 15 Jan 2019 02:30 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरे व अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन सोमवार को पाकिस्तान को 107 रन से हराकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से अपने नाम की। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका आईसीसी रैंकिंग में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड को पीछे छोड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि पाकिस्तान सातवें स्थान पर खिसक गया है। 

विज्ञापन


पाकिस्तान ने 381 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आज सुबह तीन विकेट पर 153 रन से आगे खेलना शुरू किया तथा अपने बाकी बचे 7 विकेट 120 रन के अंदर गंवा दिए। उसकी टीम दूसरी पारी में 273 रन पर आउट हो गई। 

दक्षिण अफ्रीका के लिए इस सीरीज की खोज रहे डुआने ओलिवर ने सुबह तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेरा। बाबर आजम (22) तेजी से उछाल लेती गेंद पर विकेटकीपर क्विटंन डिकॉक को कैच थमाया। आजम और असद शाफिक (65) ने चौथे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद को ओलिवर ने पहली गेंद पर बोल्ड किया। वर्नोन फिलैंडर को अतिरिक्त उछाल मिल रही थी और शाफिक ने उनकी ऐसी ही गेंद पर दूसरी स्लिप में कैच थमाया। फहीम अशरफ (15) और मोहम्मद आमिर (चार) दोनों को कैगिसो रबाडा की गेंद पर एडेन मार्कराम ने गली में कैच किया। 

शादाब खान ने अच्छी बल्लेबाजी की और नाबाद 47 रन बनाये लेकिन इससे हार का अंतर ही कम हुआ। हसन अली ने भी 22 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से ओलिवर और रबाडा ने 3-3 और डेल स्टेन ने 2 विकेट लिए। ओलिवर ने सीरीज में 14.71 की औसत से 24 विकेट लिए और उन्हें मैन आफ द सीरीज चुना गया। दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में 129 रन बनाने वाले डिकॉक को मैन आफ द मैच चुना गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें