फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 विकेट गिरने के बावजूद SA की मैच पर पकड़ मजबूत

Tue, 30 Aug 2016 02:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
क्रिकेट - फोटो : getty
विज्ञापन
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका ने मैच में अपनी पकड़ी मजबूत कर ली। दिन का खेल खत्म होने साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट पर 105 रन बना लिए थे। इस तरह उसकी कुल बढ़त  372 रनों की हो गई हैं।
विज्ञापन


इससे पहले पूरे दिन के खेल में 13 विकेट गिरे। न्यूजीलैंड ने 7 और साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाए। तीसरे दिन 38/3 के स्कोर से आगे खेलते हुए न्यूजीलैंड की पूरी पारी 214 पर सिमट गई। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने किवी बल्लेबाजों की एक न चलने दी।

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन ने 77 रन बनाए। उनके अलावा विकेटकीपर हेनरी निकोलस ने 36 और 10वें खिलाड़ी नील वेंगर ने 31 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया। साउथ अफ्रीका के लिए कागीसो रबाडा और डेल स्टेन को 3-3 विकेल लिए। वर्नान फिलेंडर को 2 और डेन पीट को 1 विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 रन तक 6 विकेट खो दिए फिर भी मैच पर बनाई पकड़!

क्रिकेट - फोटो : getty
पहली पारी में कप्तान फाफ डू प्लेसी के शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने पहली पारी 481 पर घोषित की थी। न्यूजीलैंड को 214 पर समेट कर साउथ अफ्रीका ने पहली पारी के आधार पर 267 रनों की बढ़त ले ली।

हालांकि दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाया। क्विंटन डी कॉक ने 50 और टेम्बा बवुमा ने 25 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी प्रोटियाई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े में भी नहीं पहुंच पाया।

दूसरी पारी में ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी ने 2-2 विकेट लिया, जबकि नील वेंगर और डग ब्रेसवेल को 1-1 विकेट मिला। बवुमा के साथ फिलेंडर अब भी क्रीज पर मौजूद हैं और साउथ अफ्रीका के 4 विकेट अब भी बाकी है।

दो दिनों के खेल को देखते हुए साउथ अफ्रीका की पकड़ा मजबूत लग रही है। इससे पहले पहला टेस्ट बारिश में धुल गया था। पहले टेस्ट के 11 सत्र बारिश के चलते रद्द हो गए थे और मैच ड्रॉ रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें