फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज का हुआ चयन

Mon, 14 Aug 2023 07:53 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैच 30 अगस्त, एक और तीन सितंबर को डरबन में खेले जाएंगे। पांच मैचों की वनडे सीरीज के सात सितंबर को शुरू होगी। सात और नौ सितंबर को दो मैच ब्लोमफोंटेन में होंगे।
विज्ञापन
डेवाल्ड ब्रेविस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में खेलने वाले विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस का चयन पहली बार दोनों टीमों में हुआ है। ब्रेविस के अलावा डोनोवन फरेरा, गेराल्ड कोएत्जी और मैथ्यू ब्रीट्जके को पहली बार टी20 टीम में शामिल किया गया। 15 सदस्यीय टी20 टीम में क्विंटन डी कॉक, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर के साथ-साथ कगिसो रबाडा और एनरिच नॉर्त्जे को नहीं रखा गया है। ये सभी खिलाड़ी वनडे सीरीज से वापसी करेंगे। सभी पांच वनडे मैचों की सीरीज से भारत में होने वाले आगामी विश्व कप की तैयारी शुरू करेंगे।
विज्ञापन


20 वर्षीय ब्रेविस 2022 के आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। वह आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल सहित दुनिया भर की टी20 लीगों में भाग लिया है। दाएं हाथ के बल्लेबाज ब्रेविस के नाम मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका में सर्वोच्च व्यक्तिगत घरेलू टी20 स्कोर का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने पिछले सीजन के सीएसए टी20 चैलेंज में 57 गेंदों में 162 रन बनाए थे।

दक्षिण अफ्रीकी कोच ने क्या कहा?
दक्षिण अफ्रीका के वनडे-टी20 कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "हम अपने खिलाड़ियों का आधार बढ़ाने के अवसरों की तलाश में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज देश के कुछ उभरते क्रिकेटरों को मौका देने का एक सही मौका है। वह हमें यह दिखा सकते हैं कि वह क्या करने में सक्षम हैं। हमने डेवाल्ड, डोनोवन और मैथ्यू जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया है। ये वे लोग हैं जो घरेलू स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। अब हम यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि वे अगले स्तर पर क्या कर सकते हैं।''
विज्ञापन


टी20-वनडे सीरीजा का शेड्यूल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टी20 मैच 30 अगस्त, एक और तीन सितंबर को डरबन में खेले जाएंगे। पांच मैचों की वनडे सीरीज के सात सितंबर को शुरू होगी। सात और नौ सितंबर को दो मैच ब्लोमफोंटेन में होंगे। इसके बाद तीसरा वनडे 12 सितंबर को पोटचेफस्ट्रूम, चौथा वनडे 15 सितंबर को सेंचुरियन और पांचवां वनडे 17 सितंबर को जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा।

टी20 टीम: एडेन मार्कराम (कप्तान), तेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएट्जी, डोनोवन फरेरा, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, लुंगी एंगिडी, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, लिजाद विलियम्स और रसी वान डर डुसेन।

वनडे टीम: तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डिकॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसेन, हेनरिच क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, तबरेज शम्सी, वेन पार्नेल, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और रसी वान डर डुसेन।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें