इसके साथ ही क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारतीय दौरे के लिए भी टीम की घोषणा की। भारतीय दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टी-20 सीरीज में वर्ल्ड कप के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी खेलेंगे। वहीं, वनडे सीरीज के लिए अलग टीम चुनी गई है। इसके कप्तान भी तेम्बा बावुमा ही होंगे। बावुमा जून के बाद पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। जून में भारत के खिलाफ वह चोटिल हो गए थे। भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज की शुरुआत 28 सितंबर से होगी।
अनुभवी बल्लेबाजी रसी वान डर डुसेन को चोट की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप और भारत दौरे के लिए सीरीज से बाहर कर दिया गया है। सीएसए ने अपने प्रेस रिलीज में बताया- डुसेन की उंगली में फ्रैक्चर है। यह चोट उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान लगी। उन्हें सर्जरी की जरूरत है और ठीक होने में उन्हें कम से कम छह हफ्ते लगेंगे।
वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम के सभी 15 खिलाड़ी कैप्ड हैं। वहीं, राइली रूसो और पार्नेल टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब हुए। मार्को यानसेन, एंदिले फेहलुकवायो और जोर्न फोर्तुइन तीन रिजर्व खिलाड़ी होंगे। यह सभी 18 खिलाड़ी भारत के खिलाफ 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं, वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
टी-20 वर्ल्ड कप और भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम
तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।
भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम
तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, यानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।
भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज शेड्यूल
28 सितंबर: पहला टी-20 (तिरुवनंतपुरम)
2 अक्तूबर: दूसरा टी-20 (गुवाहाटी)
4 अक्तूबर: तीसरा टी-20 (इंदौर)
6 अक्तूबर: पहला वनडे (लखनऊ)
9 अक्तूबर: दूसरा वनडे (रांची)
11 अक्तूबर: तीसरा वनडे (दिल्ली)