उत्तरप्रदेश में रहते थे पूर्वज
केशव महाराज के पूर्वज एक समय पर यूपी के सुल्तानपुर में रहते थे। 1874 में अंग्रेज उन्हें मजदूरी कराने के लिए दक्षिण अफ्रीका ले गए थे। इसके बाद ये लोग वहीं बस गए। केशव का जन्म वहीं हुआ और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत तेज गेंदबाज के रूप में की थी। हालांकि, बाद में वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज बन गए। केशव की एक बहन है, जिनकी शादी श्रीलंका के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई है। केशव के पिता आत्मानंद भी क्रिकेट खेलते थे। वह दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में सक्रिय रहे। हालांकि, वह कभी भी दक्षिण अफ्रीका के लिए टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल पाए। उनके दादा भी क्रिकेटर थे, लेकिन उन्हें देश के लिए खेलने का मौका नहीं मिला। केशव का परिवार लंबे समय से दक्षिण अफ्रीका में रह रहा है, लेकिन वह भारतीय रीति रिवाज के अनुसार सभी त्योहार मनाते हैं।
Babar Azam On Roger Federer: रोजर फेडरर को पहचान नहीं पाए बाबर आजम, हंसते हुए कहा- क्या नाम है यार..
28 सितंबर को दक्षिण अफ्रीका से पहला मैच
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 28 सितंबर को है। यह मैच तिरुवनंतपुरम में है। इसके बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका को गुवाहाटी और इंदौर में खेलना है। टी20 सीरीज के बाद दोनों टीमें तीन वनडे मैच भी खेलेंगी। वनडे सीरीज का पहला मुकाबला छह अक्तूबर को लखनऊ में होगा। इसके बाद दूसरा मैच नौ अक्तूबर को रांची और तीसरा मैच 11 अक्तूबर को दिल्ली में होगा।