फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के तीनों फॉर्मेट का कप्तान बना यह बल्लेबाज

Tue, 12 Sep 2017 01:54 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका - फोटो : ESPN
विज्ञापन
साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम में एबी डिविलियर्स के वनडे की कप्तानी से हटने के बाद फॉफ डु प्लेसिस को साउथ अफ्रीका के तीनों फॉर्मेटों का कप्तान बनाया गया है। इंग्लैंड के असफल दौरे और निराशाजनक प्रदर्शन के बाद से ही डिविलियर्स निशाने पर थे। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि डु प्लेसिस बांग्लादेश के खिलाफ अक्टूबर में तीन वनडे मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी करेंगे। ओटिस गिब्सन को हेड कोच बनाए जाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम का पहली बार बांग्लादेश से सामना होगा। कप्तान बनाए जाने के बाद साउथ अफ्रीका क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हारून लोगर्ट ने डू प्लेसी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दी। 

पढ़ेंः- एबी डिविलियर्स के इस फैसले ने क्रिकेट जगत को किया हैरान

बता दें कि डिविलियर्स ने 103 वनडे मैचों में साउथ अफ्रीका की कप्तानी की है, जिनमें से 59 मैचों में जीत हासिल हुई। जबकि 39 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। डु प्लेसिस की बात करें, तो उन्होंने गैर नियमित कप्तान के तौर पर 9 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है। उनकी कप्तानी को काफी तारीफ मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल 33 वर्षीय डु प्लेसी पाकिस्तान में विश्व एकादश की होने वाली टी 20 सीरीज में व्यस्त हैं, वे इस टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें