फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस बोला- ब्रिक्स घोषणापत्र में पाकिस्तानी आतंकियों का नाम आना बड़ी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
रूस ने जियामेन ब्रिक्स घोषणापत्र में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के नामों को उजागर किए जाने का स्वागत किया है। रूस का कहना है कि यह उन देशों के लिए जीत की तरह है जो आतंकवाद से पीड़ित हैं। 
विज्ञापन


ऐसा माना जा रहा है कि जियामेन ब्रिक्स में पाक स्थित आतंकी गुटों का नाम लिया जाना भारतीय कूटनीति की बड़ी सफलता है। इससे पहले गोवा बिक्स सम्मेलन में भी रूस और भारत आतंकवाद का मुद्दा उठा चुके हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रूसी राजदूत सेर्गेई कर्मालिटो ने कहा कि पाकिस्तान स्थित आतंकी गुटों के नाम लिए जाना उन देशों के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत है, जो आतंकवाद से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान इन आतंकी गुटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। 
विज्ञापन



बिक्स में जैश-ए-मोहम्मद और तश्कर-ए-तैयबा को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन घोषित करवाने के बाद अब भारत का अगला कदम जैश के चीफ मौलाना मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा बैन लगवाना है। हालांकि चीन भारत की तमाम कोशिशों पर अपने वीटो का इस्तेमाल कर पानी फेर देता है। 

जैश 2016 में उरी अटैक और पठाकोट हमले को अंजाम दे चुका है। ये दोनों हमले भारतीय सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किए गए थे। जिसमें कई सुरक्षबल शहीद हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें