टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 5 जनवरी को केपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। यहां की तेज पिच और बाउंस
टीम इंडिया के लिए किसी चुनौती से कम नहीं रहने वाली है। इस सबके बीच इस ग्राउंड पर मेजबान टीम के रिकॉर्ड पर यदि नजर डाली जाए तो पता चलेगा कि इस मैदान पर इन्हें मात देना करीबन नामुमकिन है।
साउथ अफ्रीका इस मैदान पर पिछले 11 साल में मात्र 1 मैच हारी है। 2006 से लेकर अब तक इस मैदान पर मेजबान टीम ने 15 टेस्ट खेले हैं, जिनमें उसे 10 में जीत हासिल हुई है जबकि 4 मैच ड्रॉ रहे हैं। एक मात्र हार का स्वाद साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया ने चखाया है। कंगारू टीम ने 2014 में अफ्रीका रो 245 रन से मात देने में कामयाब रही थी।
ये भी पढ़ेंः पहले अभ्यास मैच किया रद्द और अब टीम इंडिया को हराने के लिए साउथ अफ्रीका ने चली ये चाल
इस मैदान पर भारत और साउथ अफ्रीका चार बार भिड़ चुकी है, जिसमें उसे दो में जीत और दो ड्रॉ रहे हैं। इस मैदान पर अब तक साउथ अफ्रीका सिर्फ इंग्लैंड को एक बार भी हराने में कामयाब नहीं रही है। इसके अलावा इसने इस मैदान पर टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड जैसी तमाम बड़ी टीमों को धूल चटाई है।