जेनिंग्स बल्लेबाजी कोच डेल बेंकेस्टेन की इस बात से सहमत हैं कि अब आपके पास टीम इंडिया के कलाई के स्पिनरों युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का सामना करने की तैयारी का समय नहीं बचा है। इतने कम समय में कुछ नहीं हो सकता।
यदि इस स्तर पर आपको यह नहीं पता कि स्पिन को कैसे खेलना है तो आपको अपनी अक्षमता के साथ ही खेलना होगा लेकिन आपको खेलने का जज्बा दिखाना होगा। डेविड मिलर और जेपी डुमिनी भी आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं। ऐसे में कम अनुभवी बल्लेबाजी लाइनअप पर दबाव बढ़ा है।