नॉर्त्जे का रिकॉर्डतोड़ स्पेल
नॉर्त्जे का यह स्पेल टी20 विश्व कप में किसी भी दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ स्पेल है। उन्होंने अपना ही दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। टी20 विश्व कप 2022 में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सिडनी में 10 रन देकर चार विकेट लिए थे। नॉर्त्जे ने अब तक टी20 विश्व कप में 11 मैचों में 24 विकेट लिए हैं। यह टी20 विश्व कप में पहले 11 मैचों के बाद किसी गेंदबाज द्वारा सर्वाधिक विकेट हैं। उन्होंने अपने 11 विश्व कप मैचों में से हर एक मैच में कम से कम एक विकेट लिया है। नॉर्त्जे ने अब तक टी20 विश्व कप में तीन बार पारी में चार या इससे ज्यादा विकेट लिए हैं। यह शाकिब अल हसन और सईद अजमल के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हैं।
टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सर्वश्रेष्ठ स्पेल
- 4/7 एनरिक नॉर्त्जे vs श्रीलंका, न्यूयॉर्क 2024
- 4/10 एनरिक नॉर्त्जे vs बांग्लादेश, सिडनी 2022
- 4/13 वेन पार्नेल vs वेस्टइंडीज, द ओवल 2009
- 4/15 जैक कैलिस vs जिम्बाब्वे, हंबनटोटा 2012
दक्षिण अफ्रीका की पारी
78 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही थी। रीजा हेंड्रिक्स चार रन बनाकर पवेलियन लौटे थे। क्विंटन डिकॉक 20 रन और कप्तान एडेन मार्करम 12 रन बनाकर आउट हुए। ट्रिस्टन स्टब्स 13 रन बना सके। इसके बाद हेनरिक क्लासेन ने डेविड मिलर के साथ मिलकर दक्षिण अफ्रीका टीम को जीत दिलाई। क्लासेन 22 गेंद में 19 रन और मिलर छह रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की ओर से कप्तान वानिंदु हसरंगा ने दो विकेट लिए। वहीं, नुवान तुषारा और दासुन शनाका को एक-एक विकेट मिला।
दक्षिण अफ्रीका की टीम के स्टब्स इस मैच में 28 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगा सके। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में किसी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज द्वारा बिना बाउंड्री लगाए खेले गए दूसरी सबसे ज्यादा गेंदें हैं। उनसे आगे रसी वान डर डुसेन हैं। उन्होंने 2020 में पार्ल में इंग्लैंड के खिलाफ 29 गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं लगाई थी।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज द्वारा बिना चौका लगाए सर्वाधिक गेंदों का सामना करना (T20I)
- 29 रासी वान डेर डुसेन vs इंग्लैंड, पार्ल 2020
- 28 ट्रिस्टन स्टब्स vs श्रीलंका, न्यूयॉर्क 2024 *
- 25 जी बोडी vs वेस्टइंडीज, गकेबरहा 2007
- 24 एबी डिविलियर्स vs ऑस्ट्रेलिया, कोलंबो 2012
दक्षिण अफ्रीका की टीम पावरप्ले में दो विकेट गंवाकर 27 रन बना सकी। यह टी20 विश्व कप में अफ्रीकी टीम द्वारा पावरप्ले में बनाए गए दूसरे सबसे कम रन हैं। 2022 में भारत के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका ने छह ओवर में तीन विकेट गंवाकर 24 रन बनाए थे।
टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे कम पावरप्ले स्कोर
- 24/3 Vs भारत, पर्थ 2022
- 27/2 Vs श्रीलंका, न्यूयॉर्क 2024 *
- 28/1 Vs इंग्लैंड, ट्रेंट ब्रिज 2009
- 28/2 Vsम पाकिस्तान, कोलंबो 2012