फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubayr Hamza: दक्षिण अफ्रीका के जुबैर हमजा नौ महीनों के लिए निलंबित, डोपिंग नियमों का किया था उल्लंघन

Tue, 17 May 2022 09:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने डोपिंग निरोधक नियमों का उल्लंघन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जुबैर हमजा को नौ महीने तक क्रिकेट से जुड़ी हर गतिविधि से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
जुबैर हमजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने डोपिंग निरोधक नियमों का उल्लंघन करने वाले दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज जुबैर हमजा को नौ महीने तक क्रिकेट से जुड़ी हर गतिविधि से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


हमजा ने दक्षिण अफ्रीका के पार्ल में 17 जनवरी 2022 को टूर्नामेंट से इतर नमूने दिए थे जिनमें प्रतिबंधित पदार्थ फुरोसेमाइड केअंश पाए गए जो वाडा की प्रतिबंधित सूची में शामिल हैं। उन्होंने निलंबन की बात स्वीकार की लिहाजा उन पर 22 मार्च 2022 से प्रतिबंध लगाया गया है जो 22 दिसंबर 2022 तक जारी रहेगा। 

इसके साथ ही 17 जनवरी से 22 मार्च 2022 तक उनका व्यक्तिगत प्रदर्शन अमान्य हो गया है। हमजा ने अब तक दक्षिण अफ्रीका के लिए छह टेस्ट और एक वनडे खेला है । उन्हें 31 रन (25 और छह) गंवाने पड़ेंगे जो इस अवधि में उन्होंने बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें