IND vs ZIM Melbourne Weather: क्या भारत-जिम्बाब्वे मैच के दौरान मेलबर्न में बारिश होगी? ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मैच में क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। नीदरलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट पर 158 रन बनाए। अफ्रीकी टीम के सामने 159 रन का लक्ष्य था, लेकिन वह 20 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन ही बना सकी। शुरुआती मैचों में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले उसके खिलाड़ी अहम मैच में फेल हो गए। अफ्रीकी टीम बड़े टूर्नामेंट के दबाव को एक बार फिर नहीं झेल पाई। वह फिर से 'चोकर्स' साबित हुई।
अफ्रीकी टीम के लिए रिले रॉसो ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। हेनरिच क्लासेन 21, तेम्बा बावुमा 20, डेविड मिलर और एडेन मार्करम 17-17 रन बनाकर आउट हुए। क्विंटन डिकॉक ने 13 और केशव महाराज ने 13 रन का योगदान दिया। नीदरलैंड के लिए ब्रैंडन ग्लोवर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
Kohli Birthday: जन्मदिन पर कोहली ने बताया मीठे में उन्हें क्या है पसंद? खुद को 'महान' कहे जाने पर दिया ये जवाब
अफ्रीकी टीम के पांच मैचों में सिर्फ पांच अंक ही रहे। उसका नेट रनरेट घटकर +0.864 हो गया। अफ्रीकी टीम के बाहर होते ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। उसके हारने का फायदा पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी हुआ। दोनों के लिए अब रास्ते खुल गए हैं। दोनों टीमों के बीच होने वाले अगले मैच के विजेता को सेमीफाइनल में जगह मिल जाएगी। पाकिस्तान का नेट रनरेट अभी +1.117 है। उसके चार मैच में चार अंक हैं। अगर पाकिस्तान और बांग्लादेश का मैच रद्द भी होता है तो वह पांच अंकों के साथ बेहतर नेट रनरेट के आधार पर आगे बढ़ जाएगा।